30 जुलाई को फिर बदले भाव! 24 कैरेट सोना ₹14350 और चांदी ₹2.34 लाख के पार

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

(Photo: Freepik)

30 जुलाई 2026 को सोने और चांदी के ताजा रेट जारी हो गए हैं. खरीदारी से पहले जानें बिहार, झारखंड, यूपी समेत प्रमुख शहरों में आज क्या है सोना और चांदी का भाव और कल के मुकाबले कितना बदला.

विज्ञापन

अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जरूर देख लें. 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों में तेजी देखने को मिली. वहीं भारत में सोने की कीमत में मामूली ₹1 प्रति ग्राम की गिरावट आई है, जबकि चांदी ₹100 प्रति किलो सस्ती हुई है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट पिछले क्लोजिंग सेशन और आज उपलब्ध शुरुआती अपडेट के आधार पर हैं.

आज सोने का रेट कितना है?

आज 24 कैरेट सोना ₹14,350 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹13,154 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹10,762 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. कल के मुकाबले तीनों कैटेगरी में ₹1 प्रति ग्राम की हल्की गिरावट दर्ज की गई है. विदेशी बाजार में COMEX पर सोने की कीमत मजबूत रहने के बावजूद घरेलू बाजार में बदलाव बेहद मामूली रहा.

आज भारत में सोने का रेट

शुद्धताआजकलबदलाव
24 कैरेट (1 ग्राम)₹14,350₹14,351-₹1
22 कैरेट (1 ग्राम)₹13,154₹13,155-₹1
18 कैरेट (1 ग्राम)₹10,762₹10,763-₹1

प्रमुख शहरों में आज का सोने का रेट (24 कैरेट/1 ग्राम)

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹14,355₹14,356-₹1
लखनऊ₹14,365₹14,366-₹1
रांची₹14,350₹14,351-₹1
दिल्ली₹14,365₹14,366-₹1
मुंबई₹14,350₹14,351-₹1
कोलकाता₹14,350₹14,351-₹1
चेन्नई₹14,350₹14,351-₹1
बेंगलुरु₹14,350₹14,351-₹1

चांदी का आज क्या भाव है?

चांदी की बात करें तो आज इसका भाव ₹234.90 प्रति ग्राम और ₹2,34,900 प्रति किलो है. कल के मुकाबले इसमें ₹100 प्रति किलो की गिरावट आई है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में तेजी बनी हुई है, लेकिन घरेलू बाजार में फिलहाल हल्की नरमी देखने को मिली. 

आज भारत में चांदी का रेट

मात्राआजकलबदलाव
1 ग्राम₹234.90₹235.00-₹0.10
1 किलो₹2,34,900₹2,35,000-₹100

प्रमुख शहरों में आज का चांदी का रेट (1 किलो)

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹2,34,900₹2,35,000-₹100
लखनऊ₹2,34,900₹2,35,000-₹100
रांची₹2,34,900₹2,35,000-₹100
दिल्ली₹2,34,900₹2,35,000-₹100
मुंबई₹2,34,900₹2,35,000-₹100
कोलकाता₹2,34,800₹2,34,900-₹100
चेन्नई₹2,34,900₹2,35,000-₹100
बेंगलुरु₹2,34,900₹2,35,000-₹100

विदेशी बाजार में तेजी क्यों आई?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, जिसके बाद निवेशकों की नजर अब अमेरिका के PCE महंगाई आंकड़ों पर है. इसी बीच अमेरिका-ईरान तनाव और मिस्र में गैस टैंकर पर हमले की खबरों से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी, जिससे COMEX पर सोना 1.23% और चांदी 1.10% तक चढ़ गई. इसका असर आने वाले कारोबारी सत्रों में भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें: कच्चा तेल $90 के करीब, आपके शहर में 30 जुलाई को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? यहां देखें पूरी लिस्ट



विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola