सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी हुई सुस्त; जानें 9 जून को आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी के भाव

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gold-Silver Price : सोने की कीमतों में फिर उछाल! मंगलवार को ₹1,095 महंगा हुआ सोना, वहीं चांदी के दामों में आई गिरावट. जानिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर सहित अपने शहर के ताजा भाव.

विज्ञापन

Gold-Silver Price : पिछले दिन मिली भारी राहत के बाद भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने एक बार फिर यू-टर्न ले लिया है. मंगलवार यानी 9 जून 2026 को सोने के दामों में बढ़त दर्ज की गई है.

विज्ञापन

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का दाम 1,095 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये (₹1,52,584) के स्तर पर पहुंच गया है. दूसरी तरफ, चांदी की कीमतों में आज भी सुस्ती का रुख देखने को मिला है. 1 किलो चांदी की कीमत 1,307 रुपये कम होकर 2.46 लाख रुपये पर आ गई है.

आज क्या हैं सोने के दाम ?

IBJA के अनुसार, अलग-अलग कैरेट की शुद्धता के हिसाब से सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम) कुछ इस प्रकार हैं.

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव

गुडरिटर्न्स (Goodreturns) के मुताबिक, भारत के बड़े शहरों में आज 24 कैरेट सोने (प्रति 10 ग्राम) के खुदरा दाम इस प्रकार ट्रेंड कर रहे हैं.

  • अहमदाबाद: ₹1,55,780
  • जयपुर, दिल्ली, लखनऊ: ₹1,53,310
  • पटना, भोपाल: ₹1,53,210
  • कोलकाता, रायपुर, मुंबई: ₹1,53,160

इस साल सोना ₹19,000 और चांदी ₹15,000 महंगी

भले ही पिछले कुछ हफ्तों से बाजार में उतार-चढ़ाव दिख रहा हो, लेकिन साल 2026 के ओवरऑल आंकड़ों को देखें तो इस साल दोनों कीमती धातुएं काफी महंगी हुई हैं.

  • सोने की चाल: 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपये पर था, जो अब बढ़कर 1.53 लाख रुपये के पार चल रहा है. यानी इस साल अब तक सोना 19 हजार रुपये महंगा हो चुका है.
  • चांदी की चाल: वहीं, पिछले साल के आखिरी दिन चांदी 2.30 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो अब 2.45 लाख रुपये के स्तर पर है. इस तरह चांदी में भी इस साल अब तक 15 हजार रुपये की तेजी आई है.
  • ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड: आपको बता दें कि इसी साल 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपये और चांदी ने 3.86 लाख रुपये का अपना ऐतिहासिक ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड भी बनाया था.

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय कभी न भूलें ये 2 बातें

यदि आप शादियों के सीजन या निवेश के लिए सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो धोखाधड़ी से बचने के लिए इन बातों का खास ख्याल रखें:

  • सर्टिफाइड (हॉलमार्क) गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड सोना ही खरीदें. आजकल सोने पर HUID नंबर होता है, जो छह अंकों का एक अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे- AZ4524) होता है. इस हॉलमार्किंग से सोने की शुद्धता (कैरेट) का पक्का सबूत मिलता है.
  • लाइव कीमत को क्रॉस चेक करें: कोई भी डीलर या ज्वेलर्स आपको गलत वजन या पुराने दाम न लगा दे, इसके लिए खरीदारी वाले दिन सोने का सही वजन करवाएं और इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उस दिन का लाइव रेट जरूर क्रॉस चेक करें.

Also Read : बिजली बिल का नया नियम ! ‘कितनी’ नहीं, ‘किस वक्त’ खर्च की बिजली इस पर तय होगा बिल ; जानें क्या है ToD टैरिफ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola