अक्षय तृतीया पर सोने की बिक्री पर लगा ग्रहण, ग्राहकों को लुभाने के लिए सर्राफा कारोबारियों ने अपनाया ये तरीका

आभूषण उद्योग ( Jewelery industry) को इस बार अक्षय तृतीया (akshay tritiya) पर बिक्री होने की उम्मीद नहीं है. अक्षय तृतीय (akshay tritiya lockdown ) इस साल ऐसे मौके पर पड़ी है जबकि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है.
मुंबई : आभूषण उद्योग को इस बार अक्षय तृतीया पर बिक्री होने की उम्मीद नहीं है. अक्षय तृतीय इस साल ऐसे मौके पर पड़ी है जबकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है.
अक्षय तृतीया पर आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि इस बार उन्हें बिक्री की कोई उम्मीद नहीं है. हालांकि, कुछ खुदरा सर्राफा कारोबारी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नवोन्मेषी तरीके अपना रहे हैं. अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन अनंत पद्मनाभन ने पीटीआई-भाषा से कहा, इस बार अक्षय तृतीय लॉकडाउन 2.0 में पड़ा है.
Also Read: जानिए Akshaya Tritiya पर किस भाव बिक रहा सोना और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन खरीदारी
आभूषण दुकानें पूरी तरह बंद है. सिर्फ डिजिटल मंच से कुछ बिक्री की संभावना है. उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार अक्षय तृतीया पर बिक्री में 97 से 98 प्रतिशत की कमी रह सकती है. उन्होंने कहा कि सर्राफा कारोबारियों ने ग्राहकों को डिजिटल खरीद के लिए आकर्षित करने को कई आकर्षक पेशकश की हैं. इनमें कीमतों को लॉक करना और सोने के स्वामित्व का प्रमाणपत्र देना शामिल है.
पद्मनाभन ने कहा कि बंद हटने के बाद दुकानों पर बिक्री होगी. हमें उम्मीद है कि धीरे-धीरे उद्योग सामान्य स्थिति की ओर लौटेगा. हमें दिवाली पर बिक्री में उछाल आने की उम्मीद है. पीएनजी ज्वेलर्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सौरभ गाडगिल ने कहा कि यह पहली बार है जबकि अक्षय तृतीय पर सोने की खरीद पूरी तरह आनलाइन हो रही है.
उन्होंने कहा कि अभी आभूषणों की डिलिवरी संभव नहीं है इसलिए जौहरी ई-वाउचर्स, ई-सर्टिफिकेट आदि की पेशकश कर रहे हैं. सोना अभी 48,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर है. आयात के अभाव में बंद हटने के बाद इसमें और उछाल आएगा. ऐसे में जौहरी कीमत को एक निश्चित मूल्य पर ‘लॉक’ करने की पेशकश कर रहे हैं.
कल्याण ज्वेलर्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक टी एस कल्याणरमन ने कहा कि इस साल की बिक्री की तुलना पिछले वर्षों से नहीं हो सकती. इस बार कंपनी ने अक्षय तृतीय पर कोई अभियान भी नहीं चलाया है. उन्होंने कहा कि पिछले 25 बरसों से अक्षय तृतीया पर ग्राहक शोरूम में आकर सोना खरीदना पसंद करते रहे हैं, लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से सर्राफा कारोबारी ग्राहकों को सोने के स्वामित्व का प्रमाणपत्र दे रहे हैं.
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने अक्षय तृतीया के अवसर पर सोशल मीडिया पर ‘हैशटैग प्रोमाइजटूप्रोटेक्ट’ अभियान की शुरुआत की है. इसके तहत ग्राहकों को सोने की कीमतों और सोने की सुरक्षा का वादा किया गया है. सोशल मीडिया और गूगल नेटवर्क पर प्रोत्साहित किए जा रहे, इस अभियान में गोल्ड ज्वैलरी के शुल्क में 30 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है. इसके साथ ही हीरे के मूल्य पर 20 प्रतिशत तक की छूट और एसबीआई क्रेडिट कार्ड्स पर 15,000 रुपये से अधिक की खरीद पर 5 प्रतिशत कैशबैक भी दिया जा रहा है.
मालाबार समूह के चेयरमैन एम. पी. अहमद ने कहा कि 26 अप्रैल, 2020 तक, ग्राहक ऑनलाइन सोना बुक करके, अक्षय तृतीया पेशकश का आनंद ले सकते हैं. लॉकडाउन समाप्त होने पर अपने निकटतम मालाबार गोल्ड एंड डायमंड स्टोर्स पर जा कर अपनी ज्वैलरी की डिलीवरी ले सकते हैं. जो लोग इस समय के दौरान एक सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए सोना सही मौका प्रदान करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










