Gold Rate : शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, जानिए सर्राफा बाजार में किस भाव बिका गोल्ड...

अनलॉक-1 (Unlock1) के तीसरे दिन सर्राफा बाजार खुलने के बाद सोना-चांदी की कीमतों ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है. बुधवार को देश के सर्राफा बाजारों में इन दोनों धातुओं के भाव में तेजी देखी गयी. आज दूसरे दिन सोना के भाव में तेजी देखी गयी. बाजार में बुधवार को सोना 161 रुपये की बढ़त के साथ 47,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि, मंगलवार को 46,844 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.
Gold Rate Todays : अनलॉक-1 (Unlock1) के तीसरे दिन सर्राफा बाजार खुलने के बाद सोना-चांदी की कीमतों ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है. बुधवार को देश के सर्राफा बाजारों में इन दोनों धातुओं के भाव में तेजी देखी गयी. आज दूसरे दिन सोना के भाव में तेजी देखी गयी. बाजार में बुधवार को सोना 161 रुपये की बढ़त के साथ 47,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि, मंगलवार को 46,844 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.
Also Read: Gold Rate : दो दिन की कमजोरी के बाद सोना की कीमतों में चौतरफा तेजी, जानिए क्या रहा आज का भाव…
वहीं, सोना के बढ़ते भाव को देखकर चांदी की चमक ने भी तेजी दिखाई. बुधवार को सर्राफा बाजार में 125 रुपये की बढ़त के साथ चांदी 47,820 रुपये प्रति किलो के भाव बेची गयी. हालांकि, मंगलवार को यह 47,695 रुपये प्रति किलो की दर पर बिकी थी. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी के भाव में आने वाले दिनों के दौरान और तेजी देखी जा सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सोना-चांदी के भाव में मामूली अंतर होता है.
वायदा बाजार में भी सोना तेज : वैश्विक संकेत और हाजिर बाजार में मांग बढ़ोतरी की वजह से बुधवार को सोना वायदा भाव 46 रुपये तक चढ़ गया. एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाले सौदों के लिए सोना वायदा भाव 46 रुपये यानी 0.1 फीसदी बढ़कर 46,640 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसके लिए 13,818 लॉट का कारोबार हुआ.
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 0.22 फीसदी बढ़ोतरी : इसी तरह, अक्टूबर महीने की डिलीवरी वाले सौदों में सोना का भाव 38 रुपये यानी 0.08 फीसदी चढ़कर 46,796 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसके लिए 5,473 लॉट का कारोबार हुआ. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मार्केट न्यू यॉर्क में सोना का भाव 0.22 फीसदी बढ़कर 1,725.70 डॉलर प्रति औंस रहा.
मांग बढ़ने से चांदी के वायदा भाव में तेजी : वायदा कारोबार में चांदी का भाव बुधवार को 0.23 फीसदी चढ़ गया. हाजिर बाजार में मांग मजबूत होने से सटोरियों के सौदे बढ़ाने की वजह से यह तेजी देखी गयी. एमसीएक्स पर जुलाई महीने में होने वाली डिलीवरी वाले सौदों के लिए यह भाव 111 रुपये यानी 0.23 फीसदी चढ़कर 48,210 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. इसके लिए 11,244 लॉट का कारोबार हुआ.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी चमकी : इसी तरह, सितंबर महीने की डिलीवरी वाले सौदों के लिए चांदी वायदा भाव 128 रुपये यानी 0.26 फीसदी बढ़कर 49,042 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 1,455 लॉट का कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यू यॉर्क में चांदी 0.34 फीसदी बढ़कर 17.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




