Gold Prices: अभी सोने में निवेश करना कितना फायदेमंद ? पढ़ें जानकारों की राय

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Sep 2022 2:18 PM

विज्ञापन

Gold Prices Today: वर्तमान समय में सोने की कीमत अपने ऑलटाइम हाई से बहुत कम है. पीली धातु की कीमत अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6,740 रुपये नीचे है. जानें निवेश करना कितना है फायदेमंद

विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: यदि आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो इसकी कीमत जरूर जान लें. जी हां…सप्‍ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को कई महीनों का निचला स्तर देख रहा गोल्ड फिर से उछलता नजर आया. 20 सितंबर यानी आज सुबह गोल्ड हरे निशान में ट्रेंड कर रहा था. सिल्वर में भी आज उछाल देखने को मिली. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर नजर डालें तो आज सर्राफा बाजार में सोना 140 रुपये महंगा होकर 49,460 पर पहुंच गया है. वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 12 बजे के आसपास सोना 48 रुपये बढ़त बना चुका था और 49,350 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

चांदी की कीमत की बात करें तो यह 96 रुपये महंगी होकर 56,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंचती नजर आ रही है. वायदा बाजार MCX पर दोपहर 12 बजे के करीब ये 251 रुपये की तेजी के साथ 56,935 रुपये पर कारोबार कर रही थी. इधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,672.8 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर जबकि चांदी 19.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी.

सोना खरीदना कितना फायदेमंद

बाजार के जानकारों की मानें तो पीली धातु की कीमत यानी सोने का भाव दिसंबर में 55-56 हजार तक पहुंच सकता है या इससे भी ऊपर जा सकता है. वर्तमान समय में पितृ पक्ष की वजह से सोने की मांग में कमी देखी जा रही है जिससे इसकी कीमतों पर दबाव बना हुआ है, हालांकि नवरात्रि के साथ त्योहारी सीजन में सोना-चांदी की मांग बढ़ेगी जिसका असर इन कीमती धातुओं पर नजर आयेगा. यदि आप सोना खरीदना या इसमें निवेश करना चाहते हैं तो अभी का समय ठीक है.

Also Read: 7th Pay Commission Updates : दशहरा से पहले बढ़ गया महंगाई भत्ता, जानें कितना
ऑलटाइम हाई से कितनी कम हुई कीमत

वर्तमान समय में सोने की कीमत अपने ऑलटाइम हाई से बहुत कम है. पीली धातु की कीमत अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6,740 रुपये नीचे है. यदि आपको याद हो तो सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई छू लिया था. उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक पहुंच गया था.

आप भी जानें आज क्‍या है सोने का भाव

यदि आप भी आज चल रहे सोने के भाव के संबंध में जानना चाहते हैं तो आइए हम आपको इसका तरीका बताते हैं. आप इन धातुओं की कीमत आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देने की जरूरत है. इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक करने में सक्षम होंगे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola