7th Pay Commission Updates : दशहरा से पहले बढ़ गया महंगाई भत्ता, जानें कितना

7th Pay Commission Updates : नवरात्रि के पहले ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) को 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया है. इधर केंद्र सरकार के अधीन काम करने वालों को केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही खुशखबरी दे सकती है.
7th Pay Commission Updates : महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार केंद्रीय कर्मचारियों को बेसब्री से है. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार कुछ फैसला ले सकती है. इस बीच कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर ओडिशा सरकार ने दी है. नवीन पटनायक सरकार ने अपने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा दिया है जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है.
नवरात्रि के पहले ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) को 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया है. इस बाबत एक विज्ञप्ति जारी की गयी है जिसके अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दे दी है. यह वृद्धि एक जनवरी, 2022 से प्रभावी है.
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के इस फैसले से राज्य सरकार के चार लाख कर्मचरियों और 3.5 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा; विज्ञप्ति पर गौर करें तो, जनवरी से अगस्त तक के महंगाई भत्ते के बकाया का भुगतान अलग से किया जाएगा.
Also Read: 7th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी, DA को लेकर मोदी सरकार ले सकती है फैसला
इधर केंद्र सरकार के अधीन काम करने वालों को केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही खुशखबरी दे सकती है. खबरों की मानें तो दशहरा या दीवाली के पहले महंगाई भत्ता यानी डीए (DA Hike) को लेकर कोई फैसला सरकार ले सकती है. दरअसल, केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले कर्मचारी और पेंशनभोगी महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. खबरों की मानें तो प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस बाबत कोई निर्णय लिया जा सकता है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक खबर इस संबंध में नहीं दी गयी है.
DA/DR की बात करें तो अमूमन इसके बारे में केंद्र सरकार की ओर से मार्च और सितंबर में अच्छी खबर आती है. जैसाकि सितंबर का महीना चल रहा है तो केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीद सरकार से बनी हुई है. त्योहारों का महीना भी आने वाला है तो कर्मचारी डीए (DA hike ) को लेकर ज्यादा उम्मीद लगाये बैठे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










