Gold Price Today: सोना-चांदी में दिखा उतार-चढ़ाव, जानिए आपके शहर का ताजा भाव
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 05 Dec 2025 8:33 AM
Gold Price Today
Gold Price Today: सोना और चांदी के बाजार में आज फिर हलचल दिखी, जहां IBJA के ताज़ा आंकड़ों में दोनों धातुओं के दामों में नरमी दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार की गिरावट और घरेलू मांग में सुस्ती के चलते प्रमुख शहरों में रेट उतार-चढ़ाव के साथ जारी हुए.
Gold Price Today: देश के सर्राफा बाज़ारों में सोना और चांदी लगातार उतार-चढ़ाव का माहौल बनाए हुए हैं. बीते कुछ दिनों तक तेजी का रुख देखने के बाद शुक्रवार सुबह कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट और घरेलू मांग में हल्की सुस्ती का सीधा असर सोने-चांदी के रेट्स पर दिखा.
IBJA के अनुसार सोने-चांदी की ताज़ा कीमतें
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 24 कैरेट सोना गिरकर 1,27,845 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी भी फिसलकर 1,76,625 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई. दिल्ली के सर्राफा बाज़ार में गुरुवार को सोने का दाम 600 रुपए टूटा और 1,31,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी घटकर 1,80,000 रुपए प्रति किलोग्राम रही.
वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की चाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव गिरकर 4,197.10 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया. चांदी भी फिसलकर 57.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी. एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव गिरकर 1,30,374 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी वायदा बढ़कर 1,82,672 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया.
| शहर | 22 कैरेट (रुपए/10 ग्राम) | 24 कैरेट (रुपए/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,18,990 रुपए | 1,29,800 रुपए |
| मुंबई | 1,18,840 रुपए | 1,29,650 रुपए |
| अहमदाबाद | 1,18,890 रुपए | 1,29,700 रुपए |
| चेन्नई | 1,18,840 रुपए | 1,29,650 रुपए |
| कोलकाता | 1,18,840 रुपए | 1,29,650 रुपए |
| हैदराबाद | 1,18,840 रुपए | 1,29,650 रुपए |
| जयपुर | 1,18,990 रुपए | 1,29,800 रुपए |
| भोपाल | 1,18,890 रुपए | 1,29,700 रुपए |
| लखनऊ | 1,18,990 रुपए | 1,29,800 रुपए |
| चंडीगढ़ | 1,18,990 रुपए | 1,29,800 रुपए |
क्यों हो रही है कीमती धातुओं में हलचल?
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट
- डॉलर की मजबूती
- घरेलू मांग में उतार-चढ़ाव
- निवेशकों की बुकिंग
- जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताएं
Also Read: आज फिर बदले दाम, जानें कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ फ्यूल का रेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










