ePaper

Gold Price : 10 हजार रुपये सस्ता हुआ सोना! खरीदने के पहले यहां देखें ताजा भाव

Updated at : 01 Jul 2021 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price : 10 हजार रुपये सस्ता हुआ सोना! खरीदने के पहले यहां देखें ताजा भाव

Gold Price Today : यदि आपके घर में शादी (marriage season) है और आप सोना (Gold,Silver RATE) खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख से सोना और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट आ रही है. कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 89 रुपये की गिरावट के साथ 46,167 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने पीली धातु के संबंध में जानकारी दी है.

इससे पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो इसमें सोना 46,256 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत पर नजर डालें तो मंगलवार को इसकी कीमत में 222 रुपये की गिरावट दर्ज की गई जिसके साथ यह 67,926 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. आपको बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 68,148 रुपये रहा था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,774 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 26.02 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने पीली धातु के भाव को लेकर कहा कि डॉलर के मजबूत होने से सोने में गिरावट का रुख रहा.

Also Read: SBI Latest Updates : एसबीआई के ग्राहकों को लगा बड़ा झटका, बैंक अब इन सेवाओं के लिए भी वसूलेगा पैसा

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट: इधर कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 244 रुपये की गिरावट के साथ 46,764 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 244 रुपये यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,764 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 11,154 लॉट के लिये कारोबार हुआ.

10 हजार रुपये सस्ता हो चुका है सोना : पिछले साल 2020 के अगस्त महीने में सोने की कीमत अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 56,000 रुपये के पार चला गया था. लेकिन उसके बाद से अब तक इसमें करीब 10 हजार रुपये की गिरावट आ चुकी है.

53,500 तक जा सकती है सोने की कीमत : विशेषज्ञों की मानें तो सोने में गिरावट बुलियन के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. उनका कहना है कि इस गिरावट को सोने में निवेश के मौके के रूप में देखा जाना चाहिए क्योंकि इस साल के अंत तक सोने की कीमत 53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है.
भाषा इनपुट के साथ

Posted by : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola