ePaper

Gold Price : सोना की कीमत में फिर दर्ज की गई गिरावट, जानें 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Updated at : 19 Jan 2023 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price : सोना की कीमत में फिर दर्ज की गई गिरावट, जानें 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,901 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. हालांकि, न्यूयॉर्क के बाजार में सोना 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 1,910.30 डॉलर प्रति औंस हो गया. वहीं, विदेशी बाजार में चांदी लाभ के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस पर थी.

विज्ञापन

Gold Rate : वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच भारत की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 52 रुपये फिसलकर 56,475 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,527 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. इसी प्रकार, चांदी की कीमत भी 850 रुपये की गिरावट के साथ 68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.

दिल्ली में 52 रुपये टूटा सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा कि दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 52 रुपये की गिरावट के साथ 56,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,901 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. हालांकि, न्यूयॉर्क के बाजार में सोना 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 1,910.30 डॉलर प्रति औंस हो गया. वहीं, विदेशी बाजार में चांदी लाभ के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस पर थी, जबकि न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 23.55 डॉलर प्रति औंस रह गई.

वायदा बाजार में सोना मजबूत

उधर, मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 41 रुपये बढ़कर 56,327 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 41 रुपये यानी 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 56,327 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 10,510 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई.

Also Read: Union Budget 2023 : सरकार से शेयर बाजार के निवेशकों को भी ढेर सारी उम्मीदें, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
चांदी के वायदा भाव में गिरावट

वहीं, कमजोर हाजिर मांग के चलते कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को घटाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 245 रुपये की गिरावट के साथ 67,982 रुपये प्रति किग्रा रह गया. एमसीएक्स में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 245 रुपये यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 67,982 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 17,953 लॉट का कारोबार हुआ.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola