Gold Silver Price Today : शुक्रवार को एक बार फिर 47,000 के पार पहुंचा सोना, चांदी में नरमी बरकरार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 May 2020 6:20 PM

विज्ञापन

एक दिन की गिरावट के बाद बुलियन मार्केट में कीमती धातु सोना सोना एक बार फिर 47,000 रुपये के बेंचमार्क को पार गया. वहीं, चांदी के भाव में नरमी का रुख बरकरार रहा. शुक्रवार को यह गुरुवार के 46,888 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 47,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एक दिन की गिरावट के बाद बुलियन मार्केट में कीमती धातु सोना सोना एक बार फिर 47,000 रुपये के बेंचमार्क को पार गया. वहीं, चांदी के भाव में नरमी का रुख बरकरार रहा. शुक्रवार को यह गुरुवार के 46,888 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 47,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. दिल्ली के बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना का भाव शुक्रवार को 47,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि 22 कैरेट सोना का भाव 43,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं दूसरी ओर, शुक्रवार को चांदी का भाव 255 रुपये की नरमी के साथ 47,045 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. हालांकि, गुरुवार को इसकी कीमत गुरुवार को चांदी 47,300 रुपये प्रति किलो थी.

Also Read: Gold Rate Today : लॉकडाउन में ताबड़तोड़ रिकॉर्ड कायम करने वाला सोना वट सावित्री से पहले हुआ सस्ता, चांदी भी पड़ गयी नरम

फ्यूचर मार्केट में भी सोना की कीमतों में तेजी रही बरकरार : मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली से वायदा बाजार में शुक्रवार को सोना 392 रुपये की तेजी के साथ 46,780 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून महीने में डिलीवरी वाले सोने की कीमत 392 रुपये या 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 46,780 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी, जिसमें 9,360 लॉट के लिए कारोबार हुआ. सोने के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 416 रुपये या 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 46,927 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी, जिसमें 11,077 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: सोना वायदा कीमतों में तेजी आयी. वैश्विक स्तर पर न्यू यॉर्क में सोने का भाव 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 1,734.10 डॉलर प्रति औंस हो गया.

चांदी की फ्यूचर प्राइस में तेजी : मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाने से वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 47,539 रुपये प्रति किग्रा हो गयी. एमसीएक्स में जुलाई डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत 204 रुपये या 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 47,539 रुपये प्रति किग्रा हो गयी, जिसमें 8,215 लॉट के लिए कारोबार हुआ. इसी प्रकार, सितंबर महीने में डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 238 रुपये या 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 48,186 रुपये प्रति किग्रा हो गयी, जिसमें 460 लॉट के लिए कारोबार हुआ. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.01 फीसदी की तेजी के साथ 17.36 डॉलर प्रति औंस हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola