Gold Price : दिल्ली के सर्राफा बाजार में 60 हजारी होने से सोना से चार कदम दूर, जानें आज की नई दरें

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :11 Jan 2023 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price : दिल्ली के सर्राफा बाजार में 60 हजारी होने से सोना से चार कदम दूर, जानें आज की नई दरें

बुधवार को एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी रही, जिसका कारण डॉलर का कमजोर होना तथा फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल द्वारा मंगलवार को स्वीडन में हुए केंद्रीय बैंक के सम्मेलन में ब्याज दरों के बारे में चीजें अधिक साफ करना नहीं था.

विज्ञापन

Gold Rate Today : दिल्ली के सर्राफा बाजार में कीमती पीली धातु 60 हजारी होने से चार कदम दूर है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में लाभ के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 89 रुपये की तेजी के साथ 56,126 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले कारोबारी सत्र मंगलवार को सोना 56,037 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. इसके साथ ही, चांदी की कीमत भी 677 रुपये की तेजी के साथ 69,218 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची.

दिल्ली में सोना 56,126 रुपये प्रति 10 ग्राम

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा कि दिल्ली के बाजार में हाजिर सोने में 56,126 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार हुआ. घरेलू बाजार में सोने की तेजी पर रुपये की मजबूती से अंकुश लग गया. विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,882.2 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. चांदी लाभ के साथ 23.88 डॉलर प्रति औंस पर थी.

एशियाई कारोबार में भी सोना तेज

विश्लेषक ने कहा कि बुधवार को एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी रही, जिसका कारण डॉलर का कमजोर होना तथा फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल द्वारा मंगलवार को स्वीडन में हुए केंद्रीय बैंक के सम्मेलन में ब्याज दरों के बारे में चीजें अधिक साफ करना नहीं था. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि पिछले सप्ताह आए उम्मीद से कमजोर रोजगार आंकड़ों के बाद अब बृहस्पतिवार को आने वाले अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़ों पर सभी की नजर है.

वायदा बाजार में सोना मजबूत

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 95 रुपये बढ़कर 55,807 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 95 रुपये यानी 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 55,807 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 12,568 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,886.20 डॉलर प्रति औंस रह गया.

Also Read: Gold-Silver Price : चांदी की कीमत 69 हजार के पार पहुंची, सोना के भाव में भी आई तेजी, जानें आज का ताजा भाव
चांदी के वायदा भाव में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 632 रुपये की तेजी के साथ 68,995 रुपये प्रति किग्रा हो गया. एमसीएक्स में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 632 रुपये यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 68,995 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 19,271 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.03 डॉलर प्रति औंस हो गई.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola