Gold Price : वैश्विक बाजारों में मजबूती से दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना हुआ महंगा, चांदी में गिरावट दर्ज

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :13 Jan 2023 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price : वैश्विक बाजारों में मजबूती से दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना हुआ महंगा, चांदी में गिरावट दर्ज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में वृद्धि की गति धीमी रहने की उम्मीद से सोने की कीमतों में तेजी दिखी. यह लगातार चौथे सप्ताह लाभ के साथ बंद होने की ओर अग्रसर है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : वैश्विक बाजारों में मजबूती की वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कीमती पीली धातु सोना थोड़ा महंगा हो गया है. समाचार एजेंसी भाषा की खबर के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 121 रुपये की तेजी के साथ 56,236 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,115 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. इसके विपरीत, चांदी की कीमत 145 रुपये की गिरावट के साथ 68,729 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,898 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी 23.73 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित थी.

एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में वृद्धि की गति धीमी रहने की उम्मीद से सोने की कीमतों में तेजी दिखी. यह लगातार चौथे सप्ताह लाभ के साथ बंद होने की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि निवेशकों की निगाह ब्रिटेन के जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) आंकड़े और अमेरिकी मिशिगन के मुद्रास्फीति अनुमान पर होगी.

वायदा बाजार में भी सोना महंगा

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 228 रुपये बढ़कर 56,103 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 228 रुपये यानी 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 56,103 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 12,309 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,906.80 डॉलर प्रति औंस हो गया.

Also Read: Gold Price : दिल्ली के सर्राफा बाजार में 60 हजारी होने से सोना से चार कदम दूर, जानें आज की नई दरें
चांदी के वायदा भाव में तेजी

इसके साथ ही, मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 121 रुपये की तेजी के साथ 68,764 रुपये प्रति किग्रा हो गया. एमसीएक्स में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 121 रुपये यानी 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 68,764 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 19,138 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.96 डॉलर प्रति औंस रह गई.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola