ePaper

Gold-Silver Price Today: नवरात्र में बढ़े सोने-चांदी के भाव, जानें क्या है आज का रेट

Updated at : 13 Oct 2023 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
Gold-Silver Price

Gold-Silver Price

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में शुक्रवार को मामूली बढ़त दर्ज की गई. 22 कैरेट सोने की कीमत ₹5,401 प्रति ग्राम रही, जो पिछले दिन से ₹1 अधिक है.

विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: भारत में नवरात्र को लेकर तैयारियों पूरे जोर-शोर से चल रही है. इस बीच सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. सोने की कीमत में शुक्रवार को मामूली बढ़त दर्ज की गई. 22 कैरेट सोने की कीमत ₹5,401 प्रति ग्राम रही, जो पिछले दिन से ₹1 अधिक है. बड़ी मात्रा, जैसे 8 ग्राम और 10 ग्राम, की कीमत क्रमशः ₹43,208 और ₹54,010 है. साथ ही 100 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 5,40,100 रुपये है. इस बीच, 24 कैरेट सोने की कीमत 5,892 रुपये प्रति ग्राम है. चांदी की कीमत में भी यही रुझान दिखा और एक किलोग्राम चांदी की देशभर में कीमत 72,600 रुपये दर्ज की गई. आज चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,160 रुपये प्रति दस ग्राम है. जबकि, एक किलो चांदी की कीमत 75,550 रुपये होगी. वहीं, मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,010 प्रति दस ग्राम और एक किलो चांदी की कीमत 72,600 होगी. राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट दस ग्राम सोने की कीमत 54,160 और एक किलो चांदी की कीमत 72,600 रुपये होगी. जबकि, कोलकाता में 22 कैरेट दस ग्राम सोने की कीमत 54,010 और एक किलो चांदी की कीमत 72,600 होगी.

मजबूत हाजिर मांग से सोना-चांदी की वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 249 रुपये की तेजी के साथ 58,189 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 249 रुपये यानी 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,189 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 14,030 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,894.90 डॉलर प्रति औंस हो गया. वहीं, मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 564 रुपये की तेजी के साथ 69,990 रुपये प्रति किग्रा हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 564 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,990 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 25,072 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.38 डॉलर प्रति औंस हो गयी.

Also Read: 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बड़ा तोहफा, डीए के बाद बढ़ेगी इतनी सैलरी

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता का पता कैरेट के आधार पर लगाया जा सकता है. सरकार के द्वारा सोने की शुद्धता नापने के लिए BIS हॉलमार्क शुरू किया गया है. इसमें ज्यादा कैरेट का अर्थ है, ज्यादा शुद्ध सोना. सोने को 24K, 22K और 18K कैरेट में बांटा गया है. सबसे शुद्ध 24K सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है. 22K सोने में दो भाग चांदी, जस्ता, निकल जैसी धातुएं होती हैं, बाकी भाग सोना होता है. ज्यादातर गहनों का निर्माण 22k गोल्ड में ही किया जाता है. वहीं, 18K सोने में 75 फीसदी हिस्सा सोना होता है. बाकी का 25 प्रतिशत हिस्सा दूसरी धातुओं का होता है.

Also Read: Stock Market Live Updates: ग्लोबल मार्केट से मिल रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरूआत

सोने की शुद्धता कैसे जांचे

सोने की शुद्धता की जांच करने के लिए सोने के ज्वेलरी पर कराट मान दिखाता है, जो उसके पुरितत्व को दर्शाता है. 24 कैरट सोना पूरी तरह से शुद्ध है. कम कराट के सोने में अन्य धातुओं का मिश्रण हो सकता है. साथ ही, सोने की प्रतिस्थानकता मान दर्शक (Specific Gravity Tester) का उपयोग करके किया जा सकता है. यह उपकरण सोने के वजन और आपके द्वारा प्रदान किए गए वजन के बीच का अनुपात मापता है, जिससे आप पुरितत्व की जांच कर सकते हैं. अधिकांश देशों में, सोने की जेवलरी पर एक स्टैम्प होता है जिससे आप उसके कैरेट और पुरितत्व की जांच कर सकते हैं. इसके साथ ही, आप विशेष सोने की परीक्षण की किट खरीद सकते हैं, जिसमें रहित-सोने की पहचान के लिए विभिन्न परीक्षण उपकरण शामिल होते हैं. यदि आप सोने की शुद्धता में संदेह करते हैं, तो आप किसी स्थानीय सोने के निगम या प्रमाणित जेवलर से सलाह ले सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola