4 घंटे में पूरी होगी देहरादून से दिल्ली का सफर, उत्तराखंड को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानिए किराया और रूट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 May 2023 9:25 AM
उत्तराखंड को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. पीएम मोदी 25 मई को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे. उद्घाटन समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे. यह वंदे भारत ट्रेन देहरादून से दिल्ली के बीच चलेगी.
Vande Bharat Express: पीएम मोदी जल्द ही उत्तराखंड को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देने वाले हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि पीएम मोदी 25 मई को प्रदेश के लिए वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे. बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन महज साढ़े 4 घंटे में देहरादून से यात्रियों को दिल्ली पहुंचा देगी. अभी देहरादून से दिल्ली जाने के लिए 6 ट्रेनों की सुविधा है. वंदे भारत ट्रेन सातवीं ट्रेन होगी.
पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी: उत्तराखंड से दिल्ली के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 25 मई को सुबह 11 बजे पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे. उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई और लोग मौजूद रहेंगे. उद्घाटन के बाद 29 मई से हर दिन वंदे भारत ट्रेन देहरादून से दिल्ली के बीच चलेगी. देहरादून से दिल्ली जाने के क्रम में ट्रेन सिर्फ एक स्टॉपेज पर रुकेगी.
कितना होगा ट्रेन का किराया: देहरादून से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से खुलकर दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन तक जाएगी. यह ट्रेन दिल्ली के लिए कितने बजे रवाना होगी यह तय नहीं किया है. अभी इसके टाइम टेबल की जानकारी नहीं मिली है. वहीं, देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया कितना होगा अभी इसकी भी जानकारी नहीं दी गई है. यह ट्रेन देहरादून जंक्शन से खुलेगी.
क्या है वंदे भारत ट्रेन की खासियत: स्वदेशी डिजाइन वाली वंदे भारत एक्सप्रेस उत्कृष्ट यात्रा सुविधाओं से लैस है. वंदे भारत ट्रेन भारत की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन भी है. यह ट्रेन महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे का रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी कई ऐसी खासियत है जो इस अन्य ट्रेनों से अलग करती है.
-
ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित हैं
-
ट्रेन में स्लाइडिंग फुट स्टेप्स के साथ स्वचालित दरवाजे हैं.
-
वंदे भारत ट्रेन की कुर्सी को 180 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है.
-
ट्रेन में जीपीएस आधारित इंफॉर्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम टॉयलेट हैं.
-
पावर बैकअप का इंतजाम है.
-
नयी वंदे भारत एक्सप्रेस में 2 कोच ऐसे हैं, जिससे पूरी ट्रेन पर नजर रखी जा सकती है.
-
इस ट्रेन के डिब्बों में सीसीटीवी और गार्ड व चालकों से बात करने की सुविधा है.
-
किसी भी आपात स्थिति में ट्रेन को एक बटन दबाकर रोका जा सकता है.
-
इसमें टच-फ्री सुविधाओं के साथ बायो वैक्यूम शौचालय भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










