केंद्र सरकार अध्यादेश विवाद: अरविंद केजरीवाल आज करेंगे उद्धव ठाकरे से मुलाकात, कल होगी शरद पवार से बात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 May 2023 8:18 AM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज और कल (24 and 25 May) दो दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं. देश व्यापी यात्रा के दौरान वो महाराष्ट्र पहुंचे हैं, जहां वे शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. इससे पहले केजरीवाल पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से भी मुलाकात कर चुके हैं.
Delhi vs Central Government Ordinance Controversy: दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समर्थन जुटाने में लगे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने देशव्यापी दौरे के तहत महाराष्ट्र गये हैं. महाराष्ट्र में केजरीवाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हैं.
आज होगी दोनों नेताओं के बीत मुलाकात: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी के अन्य नेता आज यानी बुधवार को दोपहर में उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे. वहीं कल यानी गुरुवार को केजरीवाल राज्य प्रशासनिक मुख्यालय के सामने स्थित यशवंतराव चव्हाण केंद्र में शरद पवार से मिलेंगे. गौरतलब है कि इससे पहले केजरीवाल और मान ने देशव्यापी दौरे के तहत कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी.
केन्द्र सरकार पर AAP ने लगाया आरोप: इधर, केन्द्र सरकार पर आम आदमी पार्टी सरकार ने आरोप लगाया कि वो दिल्ली की ईमानदार राज्य सरकार को परेशान करने का काम कर रही है. आप ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार दिल्ली के मामले में बेवजह दखल देकर चुनी हुई बहुमत की सरकार को परेशान कर रही है. इसी को लेकर केजरीवाल देशव्यापी यात्रा कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अपील की है कि केंद्र सरकार को हराने के लिए देश की सभी राजनीतिक पार्टियों को एकजुट होना चाहिए.
राज्यसभा में जीत के लिए कर रहे कवायद: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे राज्य सरकार को राज्यपाल के जरिए परेशान किया जा रहा है. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जो एलजी कर रहे हैं वो लोकतंत्र के खिलाफ है. वहीं केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का धन्यवाद देते हुए कहा है कि वो राज्यसभा में हमारा समर्थन कर रही है. गौरतलब है कि राज्यसभा में अगर यह बिल गिर जाता है तो यह 2024 से पहले विपक्षी एकता की बड़ी जीत होगी. का सेमीफाइनल होगा।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










