Gautam Adani Networth: हिंडनबर्ग का असर, टॉप-30 अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए गौतम अदाणी, इतनी रह गई संपत्ति

Updated:
विज्ञापन
Gautam Adani Networth: हिंडनबर्ग का असर, टॉप-30 अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए गौतम अदाणी, इतनी रह गई संपत्ति

Gautam Adani Networth – फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स के अनुसार, गौतम अदाणी रईसों की लिस्ट में 33वें नंबर पर पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि एक महीने पहले तक गौतम अदाणी इस लिस्ट में टॉप-3 में थे.

विज्ञापन

Gautam Adani Net Worth: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट, हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट (Hindenburg Research Report) का असर एक महीने के बाद भी अदाणी ग्रुप (Adani Group) पर जारी है. शेयरों में भारी टूट की वजह से अरबपति गौतम अदाणी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) पर बहुत ज्यादा असर पड़ा है और अब वे दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में टॉप-30 से भी बाहर हो चुके हैं. फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स के अनुसार, गौतम अदाणी रईसों की लिस्ट में 33वें नंबर पर पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि एक महीने पहले तक गौतम अदाणी इस लिस्ट में टॉप-3 में थे. 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आयी थी. इसमें अदाणी पर अकाउंटिंग धोखाधड़ी और शेयरों में हेरफेर सहित कई गंभीर आरोप लगाये गए थे. हालांकि, अदाणी समूह ने इन आरोपों को निराधार बताया है.

गौतम अदाणी की इतनी रह गई संपत्ति

फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गौतम अदाणी की संपत्ति 35.3 अरब डॉलर रह गई है. वहीं, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स की लिस्ट में गौतम अदाणी 33 वें नंबर पर आ गए हैं. आपको बता दें कि हिंडबनर्ग की रिपोर्ट के बाद से उनकी कंपनियों के शेयर शेयर लगभग 80% तक टूट गए हैं. अदाणी समूह के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में भारी गिरावट देखी जा रही है. महीनेभर में अदाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये घट गया है. इस वजह से दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में वह लगातार नीचे जाते जा रहे हैं.

Also Read: गौतम अदाणी को फिर लगा झटका : अदाणी ग्रुप का मार्केट वैल्यू 100 बिलियन डॉलर के नीचे गिरा
Bernard Arnault टॉप पर मौजूद

फ्रांस के बनार्ड अर्नाॅल्ट (Bernard Arnault) 189 अरब डॉलर की टोटल नेटवर्थ के साथ ब्लूमबर्ग की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. इसके बाद अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क (Elon Musk) हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 183 अरब डॉलर आंकी गई है. ब्लूमबर्ग के लिस्ट के अनुसार, दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में इस समय कोई भारतीय नहीं हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी 81.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 12वें स्थान पर हैं.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola