ePaper

LPG Subsidy News : आपके अकाउंट में भी नहीं आ रही है गैस की सब्सिडी, तो करें ये काम

Updated at : 22 Feb 2021 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
LPG Subsidy News : आपके अकाउंट में भी नहीं आ रही है गैस की सब्सिडी, तो करें ये काम

Gas Subsidy Updates, how to check gas subsidy online bharat gas, how to check gas subsidy in bank account online : पहले सब्सिडी का अमाउंट कुछ ज्यादा होता था लेकिन पिछले कुछ महीनों से ये घटकर मात्र 30 से 35 रुपये ही रह गया है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो गया है कि क्या यह पैसा आपके अकाउंट में आ रहा है या आप इससे वंचित रह जा रहे हैं.

विज्ञापन
  • गैस सब्सिडी का पैसा खाते में आ रहा है या नहीं

  • गलती होने पर पैसा बैंक अकाउंट में नहीं पहुंचता

  • गैस सब्सिडी का पैसा आपके अकाउंट में जा रहा है या नहीं ऐसे करें पता

Gas Subsidy Check Online : क्या आप एलपीजी यूज करते हैं…यदि इसका जवाब हां है तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां…जब आप एलपीजी खरीदते हैं तो सरकार की ओर से आपको सब्सिडी दी जाती है. ये सब्सिडी सरकार ग्राहक के खाते में डायरेक्ट भेजने का काम करती है. आपको बता दें कि साल में 12 सिलंडर एक कनेक्शन पर बुक किए जा सकते हैं.

पहले सब्सिडी का अमाउंट कुछ ज्यादा होता था लेकिन पिछले कुछ महीनों से ये घटकर मात्र 30 से 35 रुपये ही रह गया है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो गया है कि क्या यह पैसा आपके अकाउंट में आ रहा है या आप इससे वंचित रह जा रहे हैं. वैसे तो गैस सब्सिडी का पैसा बिना किसी परेशानी के बैंक खाते में पहुंच जाते हैं लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि किसी गलती के कारण यह पैसा अकाउंट में नहीं पहुंचता है.

ऐसे में इस ट्रांजेक्शन की जानकारी आपको भी होनी चाहिए. आइए आपको बताते हैं कि गैस सब्सिडी का पैसा आपके अकाउंट में जा रहा है या नहीं…

ऐसे पता करें गैस सब्सिडी का पैसा अकाउंट में आ रहा है या नहीं…

-सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर को इंटरनेट से जोड़कर ओपन कर लें.

-फिर ब्राउजर पर जाएं जहां आपको www.mylpg.in टाइप कर इसे ओपन करना होगा.

-इसके बाद आपको दायीं ओर गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की तस्वीर नजर आएगी.

-जिस भी कंपनी की आप सर्विस ले रहे हैं उसके गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें.

-इसके बाद एक नई विंडो आपको नजर आएगी जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर की होगी.

-इतना करने के बाद सबसे ऊपर दायीं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन नजर आएगा जिसपर टैप करें.

-यदि आपकी आईडी पहले ही बनी हुई है तो आपको साइन-इन करने की जरूरत है.

-यदि आपका आईडी नहीं है तो आपको न्यू यूजर पर टैप करने की जरूरत है. वेबसाइट पर लॉगइन कर लें.

Also Read: EPFO Latest Updates : पीएफ खाते को लेकर आई यह अहम खबर, यदि आपसे भी हो गई है ये गलती तो…

-इसके बाद जो विंडो ओपन होगी उसमें दायीं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री का विकल्प दिखेगा जिसपर क्लिक कर दें.

-यहां से आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब…

-यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं प्राप्त हुआ है तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक कर दें.

-यहां से आप सब्सिडी का पैसा नहीं मिलने की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं.

-इसके अलावा यदि आपने एलपीजी आईडी को अभी तक अपने अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाएं और अपना काम करवाएं.

-आप 18002333555 पर फ्री में कॉल करके भी इसकी शिकायत दर्ज करने का काम कर सकते हैं. गैस की सब्सिडी मिलने तथा News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola