शुरू होने वाली है Flipkart Big Billion Days 2022 Sale, 20 हजार रुपये से कम में मिलेंगे ये प्रीमियम फोन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Sep 2022 6:33 PM
Amazon Great Indian Festival, Flipkart Big Billion Days 2022 Sales: फ्लिपकार्ट सेल और अमेजॉन के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की शुरुआत होने वाली है. हम कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स पर एक नजर डालेंगे जिन्हें आप सेल के दौरान 40,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं.
Amazon Great Indian Festival, Flipkart Big Billion Days 2022 Sales: अमेजॉन के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे की बिक्री 23 सितंबर को शुरू होगी. दोनों ई-कॉमर्स दिग्गज मोबाइल ब्रांड्स पर बड़ी छूट देने वाले हैं. यहां, हम कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स पर एक नजर डालेंगे जिन्हें आप सेल के दौरान 40,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं.
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल 2022 में आपको Poco X4 Pro 5G फोन 13,999 रुपए में मिल रहा है. इस फोन पर 4,000 रुपए की छूट मिल रही है. Poco X4 Pro 5G में 120Hz सुपर AMOLED स्क्रीन स्नैपड्रैगन 695 SoC प्रोसेसर मिलता है. साथ ही इसमें 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है.
फ्लिपकार्ट की इस सेल में Nothing Phone 1 और Google Pixel 6a को भारी डिस्काउंट के साथ सेल किया जाएगा। Nothing Phone 1 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत और Google Pixel 6a 27,699 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।
फ्लिपकार्ट आपके पुराने स्मार्टफोन के बदले 17,000 रुपये की छूट भी दे रहा है. अगर आप Flipkart Big Billion Days सेल 2022 के दौरान उपलब्ध सभी ऑफर्स को मिला दें तो आपको 35,000 रुपये से कम में Apple iPhone 13 मिल सकता है.
21,999 रुपये की कीमत वाला यह फोन सेल में 14,999 रुपये में आपका हो सकता है. कंपनी इस 5G फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर ऑफर कर रही है. फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में आपको 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. यह फोन 6.6 इंच के फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है.
वहीं फ्लिपकार्ट ने महंगे सामान जैसे, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं के लिए ओपन बॉक्स डिलीवरी की सुविधा शुरू की है. इस सुविधा के तहत डिलीवरी पार्टनर ग्राहक के सामने उनके सामान के बॉक्सको खोलकर दिखाएगा. साथ ही, ग्राहक डिलीवरी तभी लेने के लिए स्वतंत्र होगा जब उसके द्वारा ऑर्डर किया गया सामान सही सलामत हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










