ePaper

अब बिना किसी ऐप के भी बुक करा सकते हैं प्लेन का टिकट, टाटा के विस्तारा ने की नई सुविधा की शुरुआत

Updated at : 21 Dec 2020 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
अब बिना किसी ऐप के भी बुक करा सकते हैं प्लेन का टिकट, टाटा के विस्तारा ने की नई सुविधा की शुरुआत

Flight Ticket Booking News Facility : प्लेन से सफर करने वालों के लिए एक बहुत ही राहत भरी खबर है. अब वे बिना किसी ऐप के ही प्लेन का टिकट बुक करा सकते हैं. इस नई सुविधा की शुरुआत टाटा ग्रुप की विस्तारा एयरलाइन्स ने कर दी है. इस सुविधा के शुरू होने के बाद प्लेन का टिकट बुक कराना आसान हो गया है. विस्तारा एयरलाइन्स के अनुसार, अब हवाई सफर के लिए लोग सीधे गूगल सर्च पर जाकर उसकी फ्लाइट का टिकट बुक करा सकते हैं.

विज्ञापन

Flight Ticket Booking News Facility : प्लेन से सफर करने वालों के लिए एक बहुत ही राहत भरी खबर है. अब वे बिना किसी ऐप के ही प्लेन का टिकट बुक करा सकते हैं. इस नई सुविधा की शुरुआत टाटा ग्रुप की विस्तारा एयरलाइन्स ने कर दी है. इस सुविधा के शुरू होने के बाद प्लेन का टिकट बुक कराना आसान हो गया है. विस्तारा एयरलाइन्स के अनुसार, अब हवाई सफर के लिए लोग सीधे गूगल सर्च पर जाकर उसकी फ्लाइट का टिकट बुक करा सकते हैं. आइए जानते हैं कि गूगल सर्च के जरिए किस तरह से टिकट बुक कराया जा सकेगा…

गूगल से ऐसे कर सकते हैं टिकट की बुकिंग

विस्तारा एयरलाइन के अनुसार, यात्री अब सीधे गूगल के फीचर ‘बुक ऑन गूगल’ पर जाकर टिकट बुक कराया जा सकता है. विस्तारा एयरलाइंस के मुख्य वाणिज्य अधिकारी (सीसीओ) विनोद कण्णन ने उम्मीद जताई है कि बुक ऑन गूगल के नए फीचर से यात्रियों को बिना किसी परेशानी के टिकट बुक करने में बेहतर अनुभव मिलेगा. साथ ही, यात्रियों को अब विस्तारा की टिकट के लिए दूसरे ऐप पर भी निर्भर नहीं रहना होगा.

31 दिसंबर तक इंटरनेशनल फ्लाइट पर लगी है रोक

कोरोना महामारी की वजह से डीजीसीए (DGCA) ने भारत में कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही पर लगी रोक 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी है. ऐसे में, 31 दिसंबर तक न तो कोई कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ान भारत से बाहर जाएगी और न ही दूसरे देश से भारत में आ पाएगी. हालांकि, इस दौरान वंदेभारत मिशन के तहत जाने वाली खास उड़ानें जारी रहेंगी. इससे पहले, डीजीसीए ने इंटरनेशनल फ्लाइट पर रोक 30 नवंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया था.

Also Read: विस्तारा एयरलाइंस को मिला बोइंग का पहला ड्रीमलाइनर विमान

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola