ePaper

EPFO: अगर नहीं किया ये काम तो पीएफ से पैसा निकालना हो जाएगा मुश्किल, अभी जानें पूरी बात

Updated at : 28 Sep 2023 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
EPFO: अगर नहीं किया ये काम तो पीएफ से पैसा निकालना हो जाएगा मुश्किल, अभी जानें पूरी बात

EPFO: अगर आप नौकरी पेशा हैं तो हर महीने आपके सैलरी से एक हिस्सा कटकर पीएफ खाते में जाता होगा. पीएम खाता में पैसा जमा करने के कई बड़े फायदे हैं.

विज्ञापन
undefined

EPFO: अगर आप नौकरी पेशा हैं तो हर महीने आपके सैलरी से एक हिस्सा कटकर पीएफ खाते में जाता होगा. पीएम खाता में पैसा जमा करने के कई बड़े फायदे हैं. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की तरफ से आपके जमा राशि पर सालाना आधार पर ब्याज भी दिया जाता है.

undefined

पीएफ खाते में जमा पैसे के खाताधारक किसी जरूरत के समय निकाल सकता है. मगर, इसके लिए आपके खाते में पूरी जानकारी अपडेट होनी चाहिए.

undefined

ईपीएफओ ने साफ कर दिया है कि खाता धारक को अपने एकाउंट में आधार अपडेट करना जरूरी है. इसके साथ ही, अगर आपके खाते में नॉमिनी का नाम अपडेट नहीं है तो आप बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं.

undefined

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में नॉमिनी जोड़ना जरूरी है क्योंकि यह उपभोक्ता की सुरक्षा और समृद्धि को सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. नॉमिनी जोड़ना उपभोक्ता और उनके परिवार के लिए वित्तीय सुरक्षा और सहायता प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण और उचित तरीका है.

Also Read: Indian Railways: ट्रेन में नहीं चला एसी तो रेलवे देगा रिफंड, जानें कैसे
undefined

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के खाते में अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम नॉमिनी के रुप में अपडेट करना होता है.

Also Read: ICICI Lombard को जीएसटी ने भेजा 1728 करोड़ का टैक्स नोटिस, औंधे मुंह गिरे शेयर के दाम
undefined

अगर, आपने एक से ज्यादा कंपनियों में काम किया है तो अपने खाते को मर्ज करना जरूरी है. आपका खाता मर्ज नहीं होगा तो आपको दो नुकसान होगा. एक तो आपको सालाना आधार पर मिलने वाला ब्याज कम मिलेगा. दूसरा कि आप आपने खाते से पैसे की निकासी नहीं कर पायेंगे.

Also Read: Life Certificate: पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र देने अब नहीं जाना पड़ेगा बैंक,केंद्र सरकार ने दिया ये बड़ा आदेश
undefined

ये सभी जानकारी आप ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाकर अपडेट कर सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola