सरकार का धांसू प्लान! मिलेगा FD से ज्यादा ब्याज, सुरक्षित निवेश की गारंटी के साथ लाखों का बीमा भी फ्री

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 28 Nov 2023 1:41 PM

विज्ञापन

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) एस ऐसी सरकारी स्कीम है जिसमें निवेशक को अलग-अलग तरह से तीन योजनाओं का फायदा मिलता है.

विज्ञापन
undefined

EPFO: आज के वक्त में हर नौकरीपेशा व्यक्ति की चाहत होती है कि मुट्ठी भर निवेश करके पहाड़ के जितना रिटर्न मिले. इसके साथ ही, निवेश भी पूरी तरह से सुरक्षित हो. अगर, आप भी निवेश के लिए ऐसी किसी योजना की तलाश कर रहे हैं जिसमें सरकार का भरोसा और एफडी से ज्यादा रिटर्न मिलता है तो हम आपकी मदद कर सकते हैं.

undefined

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) एस ऐसी सरकारी स्कीम है जिसमें निवेशक को अलग-अलग तरह से तीन योजनाओं का फायदा मिलता है. इसमें आपको किसी भी फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा ब्याज, पेंशन और लाखों रुपये का मुफ्त जीवन बीमा भी मिलता है.

undefined

वर्तमान में केंद्र सरकार के द्वारा ईपीएफओ में जमा राशि पर जो ब्याज दिया जा रहा है कि वो बैंकों के एफडी से ज्यादा है. सरकार के द्वारा इसमें 8.15 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है. एक समय तो इस पर 9 फीसदी तक ब्‍याज मिलता था.

Also Read: EPFO: आपके पीएफ खाते में कंपनी कर रही है पैसा जमा या नहीं, जानें कैसे करें चेक
undefined

किसी भी प्राइवेट संस्थान में काम करने वाले व्यक्ति के लिए भविष्‍य निधि खाता (PF Account) खुलवाना जरूरी है. इसमें कर्मचारी की सैलरी का एक निश्चित भाग काटकर भविष्य निधि में जमा किया जाता है. जबकि, जितना हिस्सा कर्मचारी का कटता है, ठीक उतना ही, नियोक्ता के द्वारा भी अंशदान किया जाता है.

undefined

EPFO की ओर से तीन योजनाएं एकसाथ चलाई जाती हैं. इसमें एक ईपीएफ स्‍कीम 1952 है तो दूसरी पेंशन स्‍कीम 1995 (EPS) और तीसरी एम्‍प्‍लॉयीज डिपॉजिट लिंक्‍ड इंश्‍योरेंस (EDLI) योजना है. कर्मचारी का पैसा इन तीन योजनाओं में लगाया जाता है. साथ ही, ब्याज भी इसी के अनुरुप मिलता है.

undefined

कर्मचारी इस खाते में अपने नॉमिनी का नाम भी खुद से जोड़ सकते हैं. ईपीएफओ खाताधारक अपने एकाउंट में नॉमिनी का नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले, https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं. इसके बाद अपने UAN और पासवर्ड के जरिए लाग इन करें. View Profile का ऑप्शन दिया गया है. इसमें नॉमिनेशन अपडेट पर क्लिक करें.

undefined

आप जिस व्यक्ति को अपना नॉमिनी बनना चाहते हैं, उनका एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें. इसके बाद, Manage section में जाए और ई-नामिनेशन पर क्लिक करें. इसके बाद, अपने परिवार के सदस्य के साथ आपका रिश्ता, नॉमिनी का नाम, आधार नंबर, फोटो, डेट ऑफ बर्थ, बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola