ePaper

EPF Interest : ईपीएफओ ने 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी ही तय की ब्याज दर, 5 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा

Updated at : 05 Mar 2021 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
EPF Interest : ईपीएफओ ने 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी ही तय की ब्याज दर, 5 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा

EPF Interest Latest News : सेवानिवृति कोष निकाय ईपीएफओ ​​ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.5 फीसदी की दर से ब्याज देने का फैसला किया है. ईपीएफओ के साथ 5 करोड़ से अधिक सक्रिय अंशधारक जुड़े हैं.

विज्ञापन

EPF Interest Latest News : सेवानिवृति कोष निकाय ईपीएफओ ​​ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.5 फीसदी की दर से ब्याज देने का फैसला किया है. ईपीएफओ के साथ 5 करोड़ से अधिक सक्रिय अंशधारक जुड़े हैं. सूत्रों ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था केन्द्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने 4 मार्च को श्रीनगर में हुई बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज दर को 8.5 फीसदी पर यथावत बनाये रखने का फैसला किया है.

ब्याज दर में कटौती की अटकलों पर लगा विराम

हालांकि, मीडिया में इस तरह की अटकलें थीं कि ईपीएफओ इस वित्त वर्ष (2020-21) के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को वर्ष 2019-20 की 8.5 फीसदी की दर से भी कम कर सकता है. ब्याज दर में कमी का अनुमान, कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर भविष्य निधि कोष से अधिक मात्रा में धन निकासी किये जाने और सदस्यों द्वारा कम योगदान दिये जाने की वजह से लगाया जा रहा था.

2019-20 में सात साल के निचले स्तर पर पहुंच गया था ब्याज

आपको यह भी बता दें कि पिछले साल मार्च में ईपीएफओ ने वर्ष 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमाओं पर ब्याज दर को घटाकर सात साल के निचले स्तर यानी 8.5 फीसदी कर दिया था, जबकि इससे पिछले साल 2018-19 में यह 8.65 फीसदी थी. ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) द्वारा 2019-20 के लिए दी गई 8.5 फीसदी की ब्याज दर 2012-13 के बाद से सबसे कम थी.

2015 में सबसे अधिक दिया गया था ब्याज

ईपीएफओ ने वर्ष 2016-17 में अपने ग्राहकों को 8.65 फीसदी ब्याज दिया था, जबकि 2017-18 में 8.55 फीसदी ब्याज दिया था. इससे पहले 2015-16 में ब्याज दर 8.8 फीसदी से थोड़ी अधिक थी. इसने 2013-14 के साथ-साथ 2014-15 में 8.75 फीसदी ब्याज दिया था, जो 2012-13 के 8.5 फीसदी से अधिक था. इससे पहले ईपीएफओ ने 2011-12 में भविष्य निधि पर 8.25 फीसदी की दर से ब्याज दिया था.

Also Read: EPF News : 40 लाख कर्मचारियों को बड़ा झटका, ईपीएफओ ने इस वजह से ब्याज देने पर लगाई रोक

Posted by : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola