एयर इंडिया के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, अटकी रही 114 यात्रियों की सांसे
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Nov 2022 6:20 PM
एयर इंडिया का विमान एआई 581 नियमित समय पर उड़ान भरा लेकिन 10 मिनट की उड़ान के बाद ही विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई. जिसके बाद इस विमान को दोबारा उड़ान में 3 घंटे से ज्यादा का समय लग गया.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कालीकट जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण बीच में ही रोक दी गई. यात्रियों की उड़ान 3 घंटे की देरी से शुरू हुई. गौरतलब है कि विमान में 114 यात्री सवार थे. सबसे बड़ी बात की विमान टेक ऑफ कर चुका था, इसके बाद विमान को वापस रनवे पर लाया गया.
10 मिनट की उड़ान के बाद आई खराबी: गौरतलब है कि एयर इंडिया का विमान एआई 581 नियमित समय पर उड़ान भरा लेकिन 10 मिनट की उड़ान के बाद ही विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई. जिसके बाद इस विमान को दोबारा उड़ान में 3 घंटे से ज्यादा का समय लग गया. इस दौरान तकनीकी टीम विमान को ठीक करने में लगी रही. इससे पहले भी एयर इंडिया की कई और फ्लाइट तकनीकी खामी के कारण लेट उड़ान भरी हैं.
तकनीकी खामी से दो-चार हो रहे हैं विमान: बीते कुछ समय पहले एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन उड़ान के दौरान यात्रियों की फ्लाइट तीन घंटे देर से शुरू हुई. इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. एयर इंडिया के अलावा बीते दिनों इंडिगो और स्पाइसजेट के विमानों की भी उड़ानें तकनीकी खामी के कारण प्रभावित हुए हैं. हालांकि, यांत्रिक चीजों में तकनीकी खराबी आना आम बात है, लेकिन इससे यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
विमान के इंजन में आग: बीते दिनों दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के विमान के इंजन में आग लग गई थी. हालांकि विमान के इंजन में आग लगने की घटना टेक ऑफ के दौरान ही हुई थी, इस कारण पायलट ने तत्काल टेक ऑफ रोक दिया था. वहीं स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खामियां सामने आ चुकी है. डीजीसीए ने तो कुछ महीनों पहले स्पाइसजेट के बहुत से विमानों पर रोक लगा दी थी.
Also Read: अमेरिका के कोलोराडो स्थित नाइट क्लब में फायरिंग, 5 लोगों की मौत, 18 घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










