SIP: 5 साल में कमाएं 11 लाख रुपये, जानें 3 ऐसे प्लान्स के बारे में जिसने दिया बेहतरीन रिटर्न

नयी दिल्ली : सिस्टेमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान से आप सभी परिचित होंगे. अगर आप बचत और निवेश की योजना बना रहे हैं तो एसआईपी एक बेहतर विकल्प हो सकता है. मार्केट में कई ऐसे प्लान है जो आपको कुछ सालों में ही लखपति बना सकते हैं.
नयी दिल्ली : सिस्टेमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान से आप सभी परिचित होंगे. अगर आप बचत और निवेश की योजना बना रहे हैं तो एसआईपी एक बेहतर विकल्प हो सकता है. मार्केट में कई ऐसे प्लान है जो आपको कुछ सालों में ही लखपति बना सकते हैं. सबसे बड़ी बात की आप 100 के निवेश के साथ भी एसआईपी शुरू कर सकते हैं. आप अपनी पसंद का कोई भी प्लान चुनने के लिए स्वतंत्र होते हैं.
सीएनएन-न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, बाजार में कई ऐसी स्कीम हैं जिसने पिछले 5 सालों में 15 से 25 फीसदी तक रिटर्न दिया है. सबसे बेहतरीन रिटर्न देने के मामले में पीजीआईएम इंडिया मिडकैप, कोटक स्मॉलकैप और मिरे एसेट्स ब्लूचिप हैं. इन कंपनियों ने अपने ग्राहकों को सालाना 15 से 25 फीसदी तक रिटर्न दिया. पीजीआईएम ने तो पिछले पांच सालों में 25 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.
इसका मतलब यह हुआ कि अगर किसी निवेशक ने पीटीआईएम इंडिया में 5 हजार रुपये हर महीने निवेश किये हैं तो पांच साल में इसकी वैल्यू 11 लाख रुपये हो गयी, जबकि महज 3 लाख रुपये ही निवेश किये गये. कोटक स्मॉलकैप की बात करें तो इसने 5 साल में 23 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. इसमें किसी ने 5 हजार रुपये हर महीने निवेश किया है तो पांच साल के बाद उसकी वैल्यू 10.54 लाख रुपये हो गयी.
मिरे एसेट्स इमर्जिंग ब्लूचिप ने पिछले पांच साल में 23 फीसदी का रिटर्न दिया है. 5 हजार रुपये मंथली इनवेस्ट किया गया होगा तो पांच साल में इसकी वैल्यू 10.47 लाख रुपये हो गयी है. अधिकतर फंड्स में आप कम से कम 1000 रुपये महीने निवेश कर सकते हैं.
Posted By: Amlesh Nandan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




