Bank Pension Hike News: बैंक पेंशनरों की महंगाई राहत में इजाफा, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Aug 2022 7:00 PM
Bank Pension Hike News: Bank Employees’ Pension Regulations, 1995 के रेगुलेशन 37 की शर्तों के मुताबिक महंगाई राहत दी जाती है. इसमें समय-समय पर रिविजन होता है. इस रिविजन के लिए एआईसीपीआई (AICPI) के आंकड़ों का सहारा लिया जाता है.
Bank Pension Hike News: देश के सरकारी बैंकों से रिटायर हो चुके कर्मचारियों की महंगाई राहत में संशोधन (Pension Hike) हुआ है. उनकी तिमाही महंगाई राहत (Dearness Relief, DR) को बढ़ा दिया गया है. यह बढ़ोतरी अगस्त 2022 से लेकर जनवरी 2023 तक के लिए है. Indian Bank Association के सर्कुलर के मुताबिक एआईसीपीआई (AICPI- All India Average Consumer Price Index) के आंकड़े आ गए हैं. इसमें अप्रैल से जून 2022 के बीच इंडेक्स में बढ़ोतरी हुई है. जून की तुलना में यह बढ़ोतरी 98.61 अंक की हुई है.
All India Average Consumer Price Index के नंबरों के मुताबिक जून 2022 को खत्म तिमाही में आंकड़े इस प्रकार हैं.
-
April 2022 – 8394.82
-
May 2022 – 8480.28
-
June 2022 – 8493.43
Bank Employees’ Pension Regulations, 1995 के रेगुलेशन 37 की शर्तों के मुताबिक महंगाई राहत (Pension Hike Latest News) दी जाती है. इसमें समय-समय पर रिविजन होता है. इस रिविजन के लिए एआईसीपीआई (AICPI) के आंकड़ों का सहारा लिया जाता है.
बैंक एडहॉक बेसिस पर इसका पेमेंट कर सकते हैं. इंडियन बैंक एसोसिएशन (Indian Bank Association) के एचआर विभाग के सर्वेश्वर शर्मा के आदेश के मुताबिक अगस्त 2022 से जनवरी 2023 की महंगाई राहत (Dearness Relief) एनेक्शर के आधार पर होगी. इसके साथ ही, 1 जनवरी 1986 से पहले रिटायर पेंशनरों की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी की गई है.
Also Read: रिटर्न फाइल करने में हो गई है देरी ! अब करें यह उपाय
इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए AICPI-IW (All India Consumer Price Index- Industrial Worker) के आंकड़े जारी हुए थे. उन आंकड़ो में 0.2 पॉइंट की बढ़ोतरी हुई थी. जानकारों के मुताबिक DA में 4 फीसदी की वृद्धि संभव हैं. केन्द्र सरकार के अंतर्गत काम करने वाले एक कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये महीना होती है. अगर DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान होता है तो उस कर्मचारी की सैलरी में 720 रुपये महीने का फायदा होने वाला है.
Also Read: 7th Pay Commission Exclusive: महंगाई भत्ते के आंकड़े का ऐलान, जानिए जून में कितनी होगी बढ़ोतरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










