गर्मी में कोका-कोला का बड़ा धमाका! जल्द लॉन्च करेगी स्पोर्ट्स ड्रिंक BODYARMOR Lite

Updated at : 27 Feb 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
BODYARMOR Lyte

भारत में जल्द लॉन्च होगा स्पोर्ट्स ड्रिंक

Coca-Cola: कोका-कोला BODYARMOR Lyte के लॉन्च के साथ भारतीय पेय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने जा रही है. आने वाले समय में स्पोर्ट्स और हेल्दी ड्रिंक्स की कैटेगरी में यह बड़ा बदलाव ला सकता है.

विज्ञापन

Coca-Cola: गर्मी का मौसम आते ही कोका-कोला (Coca-Cola) भारतीय बाजार में बड़ा धमाका करने जा रही है. इस बार कंपनी अपने वैश्विक स्पोर्ट्स ड्रिंक ब्रांड ‘BODYARMOR Lite’ को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है. इसके अलावा, ऑनेस्ट टी, विटामिनवाटर और कोक जीरो शुगर जैसे नए प्रोडक्ट्स भी बाजार में उतारे जाएंगे.

क्या है BODYARMOR Lite?

BODYARMOR Lite एक हेल्दी स्पोर्ट्स ड्रिंक है, जिसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और नारियल पानी भरपूर मात्रा में होता है. कोका-कोला इसे कार्टन पैक और PET बोतलों में लॉन्च करेगी. अमेरिका में यह 1 बिलियन डॉलर (लगभग 8,300 करोड़ रुपये) का ब्रांड है और अब भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है.

Thums Up और Sprite का होगा डबल धमाका

कोका-कोला के भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया के उपाध्यक्ष संदीप बाजोरिया के मुताबिक, Thums Up और Sprite जल्द ही 2 अरब डॉलर (करीब 16,600 करोड़ रुपये) के ब्रांड बनने जा रहे हैं. कंपनी इन दोनों ब्रांड्स का और भी बड़ा विस्तार करेगी.

नए लॉन्च और बाजार की रणनीति

  • ऑनेस्ट टी: असम की ऑर्गेनिक चाय, जल्द ही पूरे भारत में उपलब्ध होगी.
  • विटामिनवाटर: फिलहाल हवाई अड्डों पर उपलब्ध, जल्द ही अन्य स्थानों पर भी लॉन्च होगा.
  • कोक जीरो शुगर और स्प्राइट जीरो शुगर: हेल्थ-फ्रेंडली ड्रिंक्स की बढ़ती मांग को देखते हुए इनका विस्तार किया जा रहा है.

गर्मी में रिकॉर्डतोड़ बिक्री की उम्मीद

कोका-कोला को उम्मीद है कि 2022 की तरह इस साल भी जबरदस्त गर्मी पड़ेगी, जिससे कोल्ड ड्रिंक्स की डिमांड बढ़ेगी. कंपनी ने पहले से ही सही मात्रा में इन्वेस्टमेंट कर अपनी तैयारी पूरी कर ली है.

Premium Story: Mughal Harem Stories : मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

Campa Cola से टक्कर पर बोले संदीप बाजोरिया

भारतीय बाजार में रिलायंस के स्वामित्व वाले Campa Cola से मिलने वाली चुनौती पर संदीप बाजोरिया ने कहा, “हम प्रतिस्पर्धा का स्वागत करते हैं. इससे न केवल बाजार का विस्तार होगा, बल्कि यह हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा.”

इसे भी पढ़ें: शाहिद अफरीदी की पेंशन जानकर विनोद कांबली को जाएंगे भूल, जानें दोनों को कितना मिलता है पैसा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola