ePaper

Coal India: 8 साल के हाई पर शेयर का भाव, ब्रोकरेज फर्म ने बढ़ा दिया टारगेट प्राइस, आप भी हो सकते हैं मालामाल

Updated at : 14 Nov 2023 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
Coal India: 8 साल के हाई पर शेयर का भाव, ब्रोकरेज फर्म ने बढ़ा दिया टारगेट प्राइस, आप भी हो सकते हैं मालामाल

Coal India Share Price: कोल इंडिया के द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, इस साल कंपनी ने करीब 90 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू करीब 4 फीसदी उछलकर 3277 करोड़ रुपये, EBITDA करीब 12 फीसदी चढ़कर 10121 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 29.1 फीसदी रहा है.

विज्ञापन
undefined

Coal India Share Price: कोल इंडिया ने इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. हाई सेल और ज्वाइंट वेंचर में सुधार के चलते कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत की उछाल के साथ 6800 करोड़ पहुंच गया है. बड़ी बात ये है कि कंपनी के सामान्य तिमाही में पिछले साल करीब 140 करोड़ रुपये का घाटा लगा था.

undefined

कोल इंडिया के द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, इस साल कंपनी ने करीब 90 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू करीब 4 फीसदी उछलकर 3277 करोड़ रुपये, EBITDA करीब 12 फीसदी चढ़कर 10121 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 29.1 फीसदी रहा है. कंपनी के शानदार प्रदर्शन का असर सीधे-सीधे कंपनी के शेयरों पर देखने के लिए मिला है.

undefined

सितंबर तिमाही के नजीतों के कारण सोमवार को स्टॉक मार्केट में कोल इंडिया के शेयर में तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर चार प्रतिशत उछलकर आठ साल के हाई पर पहुंच गए. इंट्रा-डे कारोबार में स्टॉक 350 रुपये पर था, ये 2016 के बाद से अभी तक का उच्चतम भाव है. जो बाजार बंद होते-होते 5.26% प्रतिशत की तेजी के साथ 349.25 रुपये पर बंद हुआ.

Also Read: Tata Technologies IPO: 20 साल का इंतजार खत्म, 22 नवंबर को आएगा टाटा का आईपीओ, ग्रे मार्केट में दिखा भारी एक्शन
undefined

कोल इंडिया के शेयरों में एक्शन को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने इसके टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है. जेफरीज ने कंपनी की रेटिंग को होल्ड से बाय कर दिया है. इसके साथ ही, टारगेट प्राइस को 19 प्रतिशत बढ़ाकर 385 रुपये कर दिया है. कंपनी में निवेशकों की अब विशेष रुचि देखने को मिल रही है.

undefined

वहीं, ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी अपनी कोल इंडिया को बाय की श्रेणी में रख दिया है. साथ ही, टार्गेट प्राइस को 18 प्रतिशत बढ़ाकर ₹380 प्रति शेयर कर दिया. मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि माइनिंग सेक्टर में कोल इंडिया हमारी शीर्ष पसंद बनी हुई है.

undefined

इस बीच, सरकार ने कहा कि बुधवार को शुरू होने वाली कोयला खदानों की वाणिज्यिक नीलामी के आठवें दौर में कुल 39 ब्लॉक बिक्री के लिए रखे जाएंगे. जून, 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोयला खदानों की वाणिज्यिक नीलामी की पहली किस्त की शुरुआत के बाद सात चरणों में कुल 91 कोयला खदानों को बिक्री के लिए रखा गया है.

undefined

कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा कि आगामी दौर में कुल 35 कोयला खदानों की पेशकश की जाएगी, जिसमें कोयला खदान (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 2015 के तहत 11 और एमएमडीआर अधिनियम 1957 के तहत 24 शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, वाणिज्यिक कोयला नीलामी के सातवें दौर में दूसरे प्रयास के तहत चार कोयला खदानों की पेशकश की जा रही है. इसमें कहा गया है कि कोयला खानों की वाणिज्यिक नीलामी के आठवें दौर की शुरुआत खनन उद्योग में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने और कोयला उत्पादन बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola