Vishwakarma Puja: 17 को खुलेंगे बैंक या रहेगी छुट्टी? जानें RBI का पूरा अपडेट

Updated:
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक . फोटो -X

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

17 सितंबर 2026 को बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साफ कर दिया है कि देशव्यापी बैंक अवकाश नहीं है. जानें क्या हैं आपके लिए इसके मायने?

विज्ञापन

Vishwakarma Puja: 17 सितंबर ( बृहस्पतिवार) को देशभर में बैंकिंग सेवाओं को लेकर ग्राहकों के लिए राहत की खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इस दिन देशव्यापी या राजपत्रित बैंक अवकाश नहीं है. ऐसे में अधिकांश राज्यों और शहरों में बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी और रोजाना की तरह बैंकिंग कामकाज किया जा सकेगा.

विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा पर नहीं है बैंक हॉलिडे

17 सितंबर को देश के कई हिस्सों में विश्वकर्मा पूजा मनाई जाएगी. हालांकि, विश्वकर्मा पूजा के कारण 17 सितंबर 2026 को RBI ने कोई राष्ट्रव्यापी बैंक अवकाश घोषित नहीं किया है. इसलिए केवल विश्वकर्मा पूजा के आधार पर बैंक शाखाओं के बंद रहने की बात सही नहीं है.

किन राज्यों में खुलेंगे बैंक?

17 सितंबर को लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहने की उम्मीद है. ग्राहक अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर कैश जमा-निकासी, चेक से जुड़े काम, पासबुक अपडेट और अन्य बैंकिंग सेवाएं ले सकते हैं.

कहां बैंक रहेंगे बंद?

17 सितंबर 2026 को RBI के बैंक अवकाश कैलेंडर में किसी प्रमुख राज्य के लिए ऐसी छुट्टी दर्ज नहीं है, जिसके चलते बैंक शाखाएं बंद रहें. यानी इस तारीख पर किसी प्रमुख राज्य में RBI की ओर से घोषित नियमित बैंक हॉलिडे नहीं है.

स्थानीय छुट्टियों का क्या?

कुछ जगहों पर विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर स्थानीय स्तर पर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों या निजी संस्थानों में छुट्टी हो सकती है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि संबंधित क्षेत्र की बैंक शाखाएं भी अनिवार्य रूप से बंद रहेंगी. बैंक जाने से पहले अपनी संबंधित शाखा या बैंक की स्थानीय सूचना जरूर देख लें.

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

बैंक शाखाएं खुली रहने के साथ-साथ ग्राहक सामान्य तौर पर UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि, किसी तकनीकी समस्या या बैंक के निर्धारित मेंटेनेंस के कारण डिजिटल सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Bank Holiday: इस हफ्तें में 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI-HDFC समेत ग्राहकों के काम पर पड़ेगा असर; देखें शहरवार छुट्टियों की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola