डबल फायदे के साथ मोटा ब्याज भी कमाना चाहते हैं, तो ये दो स्कीम आपके लिए हैं बेहतरीन

Updated:
विज्ञापन
डबल फायदे के साथ मोटा ब्याज भी कमाना चाहते हैं, तो ये दो स्कीम आपके लिए हैं बेहतरीन

अगर आप मात्र 10-10 हजार रुपये का निवेश अलग-अलग इन दोनों योजनाओं में करते हैं तो आपको न सिर्फ टैक्स छूट का फायदा मिलेगा, बल्कि मोटा ब्याज भी मिलेगा और आपका मूल धन भी बचा रहेगा.

विज्ञापन
undefined

अगर आपने टैक्स बचाने के लिए अब तक कोई निवेश नहीं किया है, तो आपके लिए बड़े फायदे की खबर है. यानी आपका टैक्स भी बच जाएगा और कमाई भी होगी. यह निवेश योजना Post office की है, जिसमें ब्याज बढ़ाया गया है.

undefined

Income Tax की धारा 80C के तहत ये निवेश योजना टैक्स छूट के दायरे में आती है. बता दें कि Post office ने National Saving Certificate (NSC) और Kisan Vikas Patra (KVP) के ब्याज में बढ़ोतरी की है. इससे इन योजनाओं में निवेश करने पर ज्यादा रकम मिलेगी.

undefined

आसान भाषा में कहें, तो अगर आप मात्र 10-10 हजार रुपये का निवेश अलग-अलग इन दोनों योजनाओं में करते हैं तो आपको न सिर्फ टैक्स छूट का फायदा मिलेगा, बल्कि मोटा ब्याज भी मिलेगा और आपका मूल धन भी बचा रहेगा. Post Office ने दोनों योजनाओं – Kisan Vikas Patra (KVP) और National Saving Certificate (NSC) के ब्याज दरों में दो बेसिस प्वॉइंट्स की बढ़ोतरी की है.

undefined

किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7 प्रतिशत से बढ़कर 7.2 प्रतिशत हो गई है. वहीं, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर मिलनेवाली ब्याज दर 6.8 प्रतिशत से बढ़कर 7.0 प्रतिशत हो गई है. इनके अलावा, सुकन्या समद्धि योजना पर ब्याज दर 7.6 प्रतिशत और पब्लिक प्रोविडेंट स्कीम पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत है. इन दोनों योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आपको बता दें कि ऊपर बतायी गई चारों योजनाओं में आईटी अधिनियम की धारा 80 सी (Section 80 C of IT Act ) कर छूट मिलती है.

undefined

आयकर अधिनियम, 1961 के तहत धारा 80सी कर बचत प्रदान करने वाले निवेश और व्यय को सूचीबद्ध करता है. इस खंड के तहत कर योग्य आय से 1.5 लाख रुपये तक की कटौती का दावा किया जा सकता है. यह लाभ केवल व्यक्तिगत करदाताओं और हिंदू अविभाजित परिवारों पर लागू होता है. यह छूट कंपनी, कॉर्पोरेट, पार्टनरशिप आदि को नहीं मिलती है. इस छूट के लिए आयकर रिटर्न को हर साल 31 जुलाई से पहले फाइल किया जा सकता है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola