OMG! मंत्रीजी की मीटिंग में अधिकारी को आयी झपकी, तो हो गई छुट्टी; जानें पूरा मामला
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Sep 2022 12:35 PM
VRS To BSNL Officer: बैठक में मंत्री ने एक सीजीएम को झपकी लेते हुए पकड़ा और उन्हें तुरंत कमरे से निकलकर वीआरएस लेने को कहा था. आज उनके वीआरएस को मंजूरी दे दी गई. अधिकारी बेंगलुरु में गुणवत्ता आश्वासन और निरीक्षण (सीजीएम) के रूप में कार्यरत थे.
BSNL Officer VRS: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की बैठक में झपकी लेना बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी को भारी पड़ गया. उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने पर मजबूर होना पड़ा है. अश्विनी वैष्णव की बैठक में झपकी लेते हुए पकड़े गए बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है.
मंत्रिमंडल द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी देने के बाद वैष्णव की बैठक में अधिकारी ने झपकी की थी. केंद्रीय मंत्री ने अगस्त के पहले सप्ताह में अखिल भारतीय मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) स्तर की बैठक में बीएसएनएल कर्मचारियों से बेहतरीन प्रदर्शन करने और दो साल में कंपनी की कायापलट करने या फिर वीआरएस का विकल्प चुनने को कहा था.
Also Read: Facebook, Twitter सहित पूरे सोशल मीडिया पर नकेल कसने की तैयारी में सरकार; अश्विनी वैष्णव ने कही यह बात
जानकारी के अनुसार, बैठक में मंत्री ने एक सीजीएम को झपकी लेते हुए पकड़ा और उन्हें तुरंत कमरे से निकलकर वीआरएस लेने को कहा था. आज उनके वीआरएस को मंजूरी दे दी गई. अधिकारी बेंगलुरु में गुणवत्ता आश्वासन और निरीक्षण (सीजीएम) के रूप में कार्यरत थे.
वैष्णव ने बैठक में कहा था कि जो लोग काम नहीं कर सकते वे वीआरएस ले सकते हैं और घर पर आराम कर सकते हैं और अगर ऐसे अधिकारियों को वीआरएस लेने में कोई हिचकिचाहट है तो सरकार अनिवार्य सेवानिवृत्ति नियम लागू कर सकती है, जैसा कि रेलवे में किया गया है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अगस्त के पहले सप्ताह में अखिल भारतीय मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) स्तर की बैठक में बीएसएनएल कर्मचारियों से बेहतरीन प्रदर्शन करने और दो साल में इसे आगे ले जाने या फिर वीआरएस का विकल्प चुनने को कहा था. (इनपुट – भाषा)
Also Read: 5G Network: IT मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- ओडिशा में कराई जाएगी 5G सर्विस की पहले चरण की टेस्टिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










