Stocks to Buy: इन शेयरों में मिल सकता है तगड़ा रिटर्न, जानकार दे रहे हैं तुरंत खरीद की सलाह, जान लें टारगेट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Feb 2023 3:30 AM
Share Market fall today in early trade
एक फरवरी को बजट पेश हो रहा है. जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में कई शेयरों की खरीद पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है. ऐसे में शेयर बाजार में आप भी निवेश करने की सोच रहे हैं तो इन शेयरों की खरीद कर सकते हैं.
बाजार मामलों के जानकार शिवपूजन सिंह का कहना है कि अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं तो आप कई ऐसे शेयर है जो आने वाले समय में 20 से 25 फीसदी का रिटर्न दे सकते हैं. शिवपूजन सिंह ने कहा कि बाजार में जिस तरह गिरावट आ रही है उससे शेयर खरीदारी का माहौल भी तैयार हो रहा है. आइए जानते हैं किन शेयरों की खरीद आने वाले समय में बेहतर रिटर्न दे सकती है.
एशियन पेंट: एशियन पेट के दिसंबर तिमाही के नतीजे देखे तो साफ होता है कि इस दिग्गज पेंट कंपनी का मुनाफा तो बढ़ा है लेकिन लाभ उम्मीद के मुकाबले कम रहा. अक्टूबर-दिसंबर 2022 में पेंट कंपनी का मुनाफा 6.37 फीसदी के उछाल साथ कराब 1097 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था. वहीं, एक्सपर्ट शिवपूजन सिंह का कहना है कि आने वाले 6 से 8 महीनों में यह 20 से 25 फीसदी का रिटर्न दे सकती है.
पिडिलाइट: एशियन पेंट की तरह ही पिडिलाइट को लेकर भी निवेशकों की राय है कि लंबी अवधि में इसपर निवेश मुनाफे का सौदा रहेगा. शिवपूजन सिंह ने कहा है कि 8 से 9 महीने के लिए अगर कोई इस पर निवेश करता है तो कम से कम 15 से 20 फीसदी रिटर्न मिल सकता है.
टीसीएस: टाटा ग्रुप का यह शेयर निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकता है. जानकारों की राय है कि आने वाले कुछ ही समय में यह शेयर निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दे सकता है. शिवपूजन सिंह ने इसका ट्रेंड बुलिश बताया है. उन्होंने इसे खरीदने की सलाह दी है.
आईसीआईसीआई बैंक के शेयर: देश के दिग्गज प्राइवेट बैंकों में से एक आईसीआईसीआई बैंक के शेयर की खरीद आने वाले समय में मुनाफे का सौदा हो सकता है. फिलहाल एनएसई एक्सचेंज पर इसका प्राइस 823 रुपये के आसपास है. एक्सपर्ट शिवपूजन सिंह ने इसका 1050 रुपये टारगेट प्राइस दिया है. आने वाले समय में इसका भी ट्रेंड बुलिश रहने वाला है.
पावर ग्रिड के शेयर: एक्सपर्ट शिवपूजन सिंह ने पावर ग्रिड (Powergrid) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है. पावर ग्रिड देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक पावर ट्रांसमिशन यूटिलिटी है. यह शेयर भी निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दे सकता है.
नोट: शेयर बाजार जोखिम के अधीन है. किसी भी निवेश से पहले एक बार किसी जानकार से जरूर बात कर लें. आपके नफा नुकसान के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम जिम्मेदार नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










