ePaper

Bank Holidays: लगातार तीन दिन बैंक बंद, घर से निकलने के पहले देख लें छुट्टियों की ये लिस्ट

Updated at : 05 Nov 2021 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
Bank Holidays: लगातार तीन दिन बैंक बंद, घर से निकलने के पहले देख लें छुट्टियों की ये लिस्ट

Bank Holidays in Bihar, Jharkhand: 10 नवंबर को छठ पूजा/सूर्य षष्ठी/डाला छठ के अवसर पर पटना और रांची में बैंक को बंद रखा जाएगा.

विज्ञापन

Bank Holidays in Bihar, Jharkhand: नवंबर महीने में कई दिन ऐसे हैं जब बैंकों में छुट्टी रहेगी. जैसे कल दिवाली अमावस्या/काली पूजा के कारण बेंगलुरु को छोड़कर सभी शहरों के बैंक बंद थे . यदि आपको बैंक में काम है तो छुट्टियों की लिस्‍ट पर नजर जरूर दौड़ा लें. जी हां ऐसा ना हो कि आप काम के संबंध में बैंक पहुंचे और वहां ताला लटका आपको नजर आये. इसलिए आइए आपको बैंक की छुट्टी की लिस्‍ट की जानकारी दे देते हैं.

-4 नवंबर- यह दिन त्योहार के हिसाब से खास था. इस दिन दिवाली अमावस्या/काली पूजा के कारण बेंगलुरु को छोड़कर सभी शहरों के बैंक बंद थे.

-5 नवंबर – दिवाली/विक्रम संवत/न्यू ईयर/गोवर्धन पूजा की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर के बैंकों में ताला लटका नजर आयेगा.

-6 नवंबर को भाई दूज/चित्रगुप्त जयन्ती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चाकोबा है. इसकी वजह से गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे. 7 नवंबर को रविवार की छुट्टी होगी.

-10 नवंबर को छठ पूजा/सूर्य षष्ठी/डाला छठ के अवसर पर पटना और रांची में बैंक को बंद रखा जाएगा.

-11 नवंबर की बात करें तो छठ पूजा के मौके पर पटना में बैंक बंद रहेंगे.

-12 नवंबर को वांगला महोत्सव के अवसर पर शिलांग में बैंक नहीं खुलेंगे.

-19 नवंबर को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा की वजह से आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर के बैंक को बंद रखा जाएगा.

Also Read: Petrol Diesel Price Today : यूपी में पेट्रोल-डीजल 12 रुपये तक सस्ता, बिहार को मिली अच्छी खबर, जानें आज की कीमत

-22 नवंबर को कनकदास जयंती है. इस दिन बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.

-23 नवंबर को सेंग कुत्सनेम है. इस अवसर पर शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.

आपको बता दें कि आरबीआई की द्वारा छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है. आरबीआई हर महीने छुट्टियों की लिस्ट का कैलेंडर देता है. इस लिस्‍ट को देखकर ही लोग अपने बैंकिंग कामकाज के लिए प्लान तैयार करते हैं. यहां खास तौर पर बता दें ये छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग होते हैं.

इस शनिवार और रविवार को बैंक रहेंगे बंद

13 नवंबर को दूसरा, जबकि 27 नवंबर को चौथा शनिवार है जिसकी वजह से बैंक में कामकाज नहीं होगा. इसके अलावा रविवार को बैंकों की छुट्टी होती है. नवंबर महीने में 7, 14, 21 और 28 नवंबर को रविवार है. इस हिसाब से नवंबर में बैंक 17 दिन बंद रहेंगे.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola