ePaper

Bank Holidays : बैंकों में इतने दिनों की है छुट्टी, बैंक जानें से पहले देख लें ये लिस्ट

Updated at : 03 Dec 2020 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
Bank-Holiday

सांकेतिक तस्वीर

Bank Holidays :विभिन्न तरह की बैंकिंग सुविधाओं के डिजिटल माध्यम पर उपलब्ध होने के बाद भी चेक क्लियरेंस, लोन से जुड़ी तमाम सेवाओं के साथ-साथ अन्य भी विभिन्न तरह के कार्यों के लिए लोग बैंक जाते हैं. यदि वे इन काम के लिए बैंक पहुंचे और गेट पर ताला लटका मिला तो वे निराश हो जाते हैं. bank holidays in December 2020 see list of holidays

विज्ञापन

क्या आपको हमेशा बैंक (Bank Holidays) का काम रहता है और आप काम के लिए यहां पहुंचते हैं. तो यह खबर आपके लिए खास है. दरअसल विभिन्न तरह की बैंकिंग सुविधाओं के डिजिटल माध्यम पर उपलब्ध होने के बाद भी चेक क्लियरेंस, लोन से जुड़ी तमाम सेवाओं के साथ-साथ अन्य भी विभिन्न तरह के कार्यों के लिए लोग बैंक जाते हैं. यदि वे इन काम के लिए बैंक पहुंचे और गेट पर ताला लटका मिला तो वे निराश हो जाते हैं.

Also Read: Corona Vaccine Update : आ गया है सीक्रेट कोरोना वैक्सीन ? किम जोंग उन ने परिवार के संग लगवाया

इसलिए आइए आपको बताते हैं कि इस महीने बैंकों में कितने दिन की छुट्टी रहने वाली है. दिसंबर में रविवार और शनिवार के अलावा अलग-अलग जोन में बैंकों में 10 दिन की छुट्टी रहेगी. ऐसे में यदि आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो एक बार छुट्टी की लिस्ट पर नजर डालकर ही बैंक का रुख करें. आगे देखें बैंकों में छुट्टी कर लिस्ट…

-तीन दिसंबर : Kankadasa Jayanthi के मौके पर बेंगलुरु और पणजी जोन के बैंक बंद रहेंगे.
-12 दिसंबर : पा तोगम नेंगमिन्जा संगमा को लेकर शिलांग में बैंकों की शाखा को बंद रखा गया है.
-17 दिसंबर : लूसूंग, नामसुंग के मौके पर गंगटोक में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी.
-18 दिसंबर : लूसूंग, नामसुंग के अवसर पर इस दिन गंगटोक के साथ-साथ शिलांग में बैंक की शाखा नहीं खुलेंगे.

-19 दिसंबर : गोवा लिबरेशन डे के मौके पर पणजी जोन के बैंकों की शाखा बंद रहेगी.
-24 दिसंबर : क्रिसमस फेस्ट के मौके पर आइजॉल और शिलांग में बैंकों की शाखाओं में छुट्टी रहेगी.
-25 दिसंबर : क्रिसमस के अवसर पर देश के लगभग सभी जोन में बैंकों में छुट्टी की घोषणा की गई है.
-26 दिसंबर : क्रिसमस फेस्ट के अवसर पर शिलांग जोन में बैंकों में कामकाज प्रभावित होगा.

-30 दिसंबर : यू कियांग नांगबाह के मौके पर शिलांग जोन के बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी.
-31 दिसंबर : नववर्ष की पूर्व संध्या पर आइजॉल जोन में बैंक में छुट्टी रहेगी.

नोट : आपको बता दें कि 25, 26 और 27 दिसंबर को लगातार तीन दिन तक देश के लगभग सभी जोन के बैंकों में छुट्टी रहेगी. इसकी वजह यह है कि 25 दिसंबर को शुक्रवार होने की वजह से बैंकों में छुट्टी है जबकि 26 दिसंबर को चौथे शनिवार और 27 दिसंबर को रविवार होने की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola