ePaper

Bank Holidays: सितंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें कब-कब और कहां

Updated at : 01 Sep 2022 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
Bank Holidays: सितंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें कब-कब और कहां

Bank Holidays in September 2022: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के हॉलिडे कैलेंडर (RBI Holiday Calender) के अनुसार, सितंबर 2022 में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे. आपको बता दें कि 13 दिनों की ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन हैं.

विज्ञापन

Bank Holidays September 2022: साल 2022 का नौवां महीना यानी सितंबर शुरू हो चुका है. ऐसे में सितंबर महीने में बैंक कब-कब बंद रहनेवाले हैं, इसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के हॉलिडे कैलेंडर (RBI Holiday Calender) के अनुसार, सितंबर 2022 में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे (Bank Holidays in September 2022). आपको बता दें कि 13 दिनों की ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन हैं. ऐसे में आप बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें, ताकि आपको बेवजह कोई परेशानी न हो. हम आपके लिए लाये हैं सितंबर महीने में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, जिससे यह बात आपकी जानकारी में रहे कि आपके शहर में बैंक का ब्रांच किस दिन बंद रहेगा.

सितंबर में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?

भारत के अलग-अलग राज्यों में सितंबर महीने (September 2022) में बैंकों की कई छुट्टियां (Bank Holidays) पड़ रही हैं. सितंबर में अलग-अलग जगहों पर कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे, जबकि अगस्त के महीने में शनिवार और रविवार को मिलाकर 18 दिन बैंक बंद थे. इस महीने देशभर में सितंबर में लगभग 6 दिन ऐसे हैं, जब देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे.

Also Read: RBI On Digital Lending: रिजर्व बैंक ने डिजिटल लोन को लेकर जारी किये कड़े नियम
सितंबर 2022 में छुट्टियों की लिस्ट

  • 1 सितंबर, 2022 : गणेश चतुर्थी

  • 4 सितंबर, 2022 : रविवार का साप्ताहिक अवकाश

  • 7-8 सितंबर, 2022 : ओणम पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद

  • 9 सितंबर, 2022 : इंद्रजाता पर गंगटोक में बैंक बंद

  • 10 सितंबर, 2022 : श्री नरवना गुरु जयंती पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंकों अवकाश

  • 11 सितंबर, 2022 : रविवार का साप्ताहिक अवकाश

  • 17 सितंबर, 2022 : विश्वकर्मा पूजा पर झारखंड, बिहार, बंगाल में बैंक बंद

  • 18 सितंबर, 2022 : रविवार का साप्ताहिक अवकाश

  • 21 सितंबर, 2022 : श्री नारायणा गुरु समाध‍ि द‍िवस के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक

  • 24 सितंबर, 2022 : चौथे शनिवार पर बैंकों में अवकाश

  • 25 सितंबर, 2022 : रविवार का साप्ताहिक अवकाश

  • 26 सितंबर, 2022 : नवरात्र‍ि स्‍थापना पर जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी.

Note : इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न कारणों के चलते बैंक बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देखने के लिए आप इस लिंक पर विजिट कर सकते हैं- https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola