Ather Energy IPO: मामूली प्रीमियम पर शेयर बाजार में लिस्टिंग, उम्मीदों से कम रहा प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Ather Energy IPO: मामूली प्रीमियम पर शेयर बाजार में लिस्टिंग, उम्मीदों से कम रहा प्रदर्शन

Ather Energy IPO: कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ₹328 प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए, जो कि इसके ₹321 के ऊपरी प्राइस बैंड से 2.18% अधिक है. वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर ₹326.05 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो कि 1.57% प्रीमियम को दर्शाता है.

विज्ञापन

Ather Energy IPO: देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Ather Energy के शेयरों की मंगलवार, 6 मई को शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई. हालांकि शेयरों की लिस्टिंग 2 प्रतिशत के मामूली प्रीमियम पर हुई, जिससे निवेशकों की उम्मीदों को आंशिक झटका लगा. कंपनी का यह आईपीओ चालू वित्त वर्ष का पहला मुख्य बोर्ड इश्यू था.

एनएसई और बीएसई पर कैसे रही लिस्टिंग?

कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ₹328 प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए, जो कि इसके ₹321 के ऊपरी प्राइस बैंड से 2.18% अधिक है. वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर ₹326.05 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो कि 1.57% प्रीमियम को दर्शाता है. लिस्टिंग के साथ कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण ₹12,144.05 करोड़ हो गया.

आईपीओ को मिला था मिला अच्छा रिस्पॉन्स

₹2,981 करोड़ के इस आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. यह इश्यू 28 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच खुला था और 1.43 गुना सब्सक्राइब हुआ था. खासकर Qualified Institutional Buyers (QIB) और रिटेल निवेशकों ने इसमें अच्छी भागीदारी दिखाई थी. इस आईपीओ में ₹2,626 करोड़ का फ्रेश इश्यू था, जबकि 1.1 करोड़ शेयर प्रमोटर्स और अन्य शेयरधारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे गए.

ग्रे मार्केट प्रीमियम से कम रही लिस्टिंग

Ather Energy के शेयरों को लिस्टिंग से पहले अनौपचारिक ग्रे मार्केट में लगभग 4% प्रीमियम मिल रहा था, लेकिन असल लिस्टिंग इससे कम रही. इससे यह साफ होता है कि बाजार की अपेक्षाएं थोड़ी ज्यादा थीं.

दूसरी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बनी Ather

Ather Energy, Ola Electric के बाद दूसरी ऐसी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई है, जिसने पब्लिक इश्यू के ज़रिए पूंजी जुटाई है. Ola ने अगस्त 2024 में ₹6,145 करोड़ का आईपीओ लाकर बाजार में हलचल मचा दी थी. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी अवधि में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में वृद्धि की संभावनाएं मजबूत हैं, लेकिन लिस्टिंग गेन के लिए Ather पर दांव लगाने वाले निवेशकों को संयम बरतना होगा. निवेश से पहले प्रमाणित सलाहकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा.

Also Read: Yes Bank के शेयरों में जबरदस्त उछाल, SBI की हिस्सेदारी खरीदने जापानी दिग्गज SMBC की दिलचस्पी

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola