ePaper

Aadhaar PVC Card: ATM की तरह दिखने वाला PVC आधार कार्ड घर बैठे मंगाए, जानें क्या है नियम

Updated at : 28 Jul 2022 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar PVC Card: ATM की तरह दिखने वाला PVC आधार कार्ड घर बैठे मंगाए, जानें क्या है नियम

एटीएम की तरह दिखने वाला पीवीसी आधार कार्ड का शानदार प्रिंट और लैमिनेटेड है. यूआईडीआई द्वारा जारी पीवीसी आधार कार्ड को आप घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आपको 50 रुपये खर्च करना होगा.

विज्ञापन

Order Aadhaar PVC Card: आधार कार्ड एक अहम दस्तावेजों में से एक है. आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी महत्वूर्ण जानकारियां होती हैं. आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)कुछ बदलाव के साथ पीवीसी आधार कार्ड प्रदान करता है. आधार पीवीसी एक ऐसा कार्ड है जो पूराने आधार की तरह न तो फटता है, न तो यह टूट सकता है. पीवीसी आधार कार्ड को प्राप्त करने के लिए आपको निर्धारित शुल्क देना होता है. इसके तहत कोई भी यूजर पीवीसी आधार घर बैठे मंगवा सकता है.

जानें क्या है पीवीसी कार्ड

पॉलीविनाइल क्लोराइड यानि पीवीसी कार्ड बिल्कुल आपके एटीएम कार्ड की तरह होता है. एटीएम कार्ड की तरह मजबूत होने के कारण यह टूटता और जल्दी खराब नहीं होता है. साथ ही इसके फटने का भी डर नहीं होता है. पीवीसी आधार कार्ड का शानदार प्रिंट और लैमिनेटेड है. सिक्योरिटी फीचर्स में होलोग्राम, गिलोच पैटर्न, घोस्ट इमेज और माइक्रोटेक्स्ट दिया गया है. इसमें क्यूआर कोड के जरिए तत्काल ऑफलाइन वेरिफिकेशन हो जाता है. इसको आसानी से अपने पर्स में रख सकते हैं.

Also Read: Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में बदलना चाहते हैं नाम,पता या मोबाइल नंबर, जानें सबसे आसान तरीका
आसानी से घर बैठें मंगवाए पीवीसी कार्ड

यूआईडीआई द्वारा जारी पीवीसी आधार कार्ड को आप घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आपको 50 रुपये खर्च करना होगा. ऑर्डर करने के बाद यूआईडीआई की ओर से इसे पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आपके पते पर भेज देगा. यूआईडीआई के अनुसार आधार पीवीसी 5 वर्किंग डे के अंदर आपके दिए पते पर पहुंच जाएगा. वहीं, एडब्ल्यूबी आपके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से साझा कर दिया जाएगा.

ऐसे करें अप्लाई

  • पीवीसी आधार कार्ड को मंगवाने के लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://residentpvc.uidai.gov.in/order-pvcreprint पर जाएं. फिर My Aadhaar पर क्लिक करें.

  • आधार पीवीसी कार्ड विकल्प पर क्लिक करें और अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करें.

  • कैप्चा-कोड दर्ज करें.

  • अब, मेरा मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है के विकल्प पर क्लिक करें.

  • यहां आपको एक वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसपर यूआईडीआई द्वारा एक ओटीपी भेजा जाएगा. बता दें कि आपने जिस नंबर को अभी दिया है ओटीपी उसी नंबर पर भेजा जायेगा. जिसे आपको आगे दर्ज करना होगा.

  • इस प्रक्रिया के बाद आप नियम और शर्तें के चेकबॉक्स पर क्लिक करें और ओटीपी नंबर डालने के बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करें.

  • अब आप आधार का प्रीव्यू देख सकते हैं.

  • अब डिटेल्स को क्रॉस चेक करें और ऑनलाइन भुगतान करने के लिए Make Payment विकल्प पर क्लिक करें.

  • फिर आप इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं. आपको 50 रुपये की राशि देनी होगी.

  • आखिरी चरण में यूआईडीएआई की वेबसाइट से पेमेंट रीसीट डाउनलोड करें. लगभग 2 हफ्ते में आपका पीवीसी कार्ड आपके घर पहुंच जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola