Air India Urine Case: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और डीजीसीए को जारी किया नोटिस

Updated:
विज्ञापन
Air India Urine Case: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और डीजीसीए को जारी किया नोटिस

Air India Urine Case: सुप्रीम कोर्ट इस मामले में एसओपी तैयार करने में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की भी मदद मांगी, साथ ही गर्मी की छुट्टी के बाद सुनवाई के लिए याचिका तय की. गौरतलब है कि पीड़ित महिला ने इस साल मार्च में एक जनहित याचिका दायर की थी.

विज्ञापन

Air India Urine Case: एयर इंडिया पेशाब मामले में उपद्रवी यात्रियों से निपटने के लिए दिशा-निर्देश की मांग वाली महिला पीड़िता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी परदीवाला की पीठ ने महिला की याचिका पर ध्यान दिया. पीठ ने केंद्र सरकार, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और एयर इंडिया सहित सभी एयरलाइंस को नोटिस जारी किया है.

पीड़िता की याचिका पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट इस मामले में एसओपी तैयार करने में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की भी मदद मांगी, साथ ही गर्मी की छुट्टी के बाद सुनवाई के लिए याचिका तय की. गौरतलब है कि पीड़ित महिला ने इस साल मार्च में एक जनहित याचिका दायर की थी. बता दें, घटना के बाद महिला ने की वो शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर थी, क्योंकि एयर इंडिया और डीजीसीए की ओर से घटना को लेकर कुछ खास नहीं किया गया. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola