ePaper

Air India अगले 15 महीनों में अपने बेड़े में 30 विमानों को शामिल करेगी

Updated at : 12 Sep 2022 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
Air India अगले 15 महीनों में अपने बेड़े में 30 विमानों को शामिल करेगी

एयरलाइन ने अगले 15 महीनों में चौड़ी बॉडी वाले पांच बोइंग विमान और पतली बॉडी वाले 25 एयरबस विमानों को शामिल करने के लिए पट्टों और आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किये हैं.

विज्ञापन

Air India News : एयर इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह इस साल दिसंबर से अपने बेड़े में 30 नये विमानों को शामिल करेगी, जिसमें चौड़ी बॉडी वाले पांच बोइंग विमान शामिल हैं. टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को बढ़ाना चाहती है, जिसके तहत यह विस्तार किया जा रहा है.

हाल के महीनों में परिचालन में वापस आने वाले संकरी बॉडी वाले 10 विमानों और चौड़ी बॉडी वाले छह विमानों को छोड़ दें तो ये नये विमान एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद पहले बड़े विस्तार का प्रतीक हैं. टाटा समूह ने इस साल इंडिया का अधिग्रहण किया था. पट्टे पर लिये जा रहे विमानों में 21 एयरबस ए320 नियो, चार एयरबस ए321 नियो और पांच बोइंग बी777-200एलआर शामिल हैं.

Also Read: Air India: एयरलाइन का बेड़ा बढ़ाने पर जानिए एयर इंडिया के सीईओ-एमडी कैंपबेल विल्सन ने क्या कुछ कहा?

एयरलाइन ने अगले 15 महीनों में चौड़ी बॉडी वाले पांच बोइंग विमान और पतली बॉडी वाले 25 एयरबस विमानों को शामिल करने के लिए पट्टों और आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किये हैं. एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, इन नये विमानों से एयरलाइन के बेड़े में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी. ये विमान 2022 के अंत से परिचालन शुरू करेंगे.

Also Read: Air India के पैसेंजर्स को फ्लाइट टाइमिंग की मिलेगी डिटेल्स, देरी या बदलाव होने पर तुरंत आएगा मैसेज

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola