JRD Tata की पहली उड़ान की 90वीं सालगिरह पर Air India Express ने मनाया जश्न
Published by : Agency Updated At : 16 Oct 2022 11:47 AM
जेआरडी टाटा ने देश की पहली वाणिज्यिक उड़ान 1932 में संचालित की थी. इसके 90 साल पूरे होने के मौके पर टाटा समूह के नियंत्रण वाली एयरलाइन ने यह जश्न मनाया. एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस समारोह की शुरुआत सुबह आठ बजे कोच्चि-मस्कट उड़ान से हुई और एयरलाइन की 57 अन्य उड़ानों में इसे दोहराया गया.
JRD Tata First Flight Anniversary: देश की पहली वाणिज्यिक उड़ान के 90 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 58 विमानों में उड़ान के दौरान केक काटने और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित करने जैसी गतिविधियां आयोजित कीं.
जेआरडी टाटा ने देश की पहली वाणिज्यिक उड़ान 1932 में संचालित की थी. इसके 90 साल पूरे होने के मौके पर टाटा समूह के नियंत्रण वाली एयरलाइन ने यह जश्न मनाया. एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस समारोह की शुरुआत सुबह आठ बजे कोच्चि-मस्कट उड़ान से हुई और एयरलाइन की 57 अन्य उड़ानों में इसे दोहराया गया. एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर इंडिया के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है.
जेआरडी टाटा ने 15 अक्टूबर 1932 को टाटा एयरलाइंस के पहले विमान का कराची से बाॅम्बे के बीच परिचालन किया था. बाद में इसी एयरलाइन का नाम सरकारी अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया कर दिया गया था. कई दशकों के बाद एयर इंडिया वर्ष 2022 की शुरुआत में एक बार फिर टाटा समूह के नियंत्रण में आ गई जब सरकार ने घाटे में चल रही इस एयरलाइन को बेच दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










