7th Pay Commission : हजारों सरकारी डॉक्टरों की खुल गई लॉटरी, रक्षाबंधन से पहले सैलरी बढ़ाने का ऐलान

Author Demodemo
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नर्सिंग होम की शिफ्टिंग के लिए आसान और सहज नियम लाने की बात भी कही. मध्य प्रदेश मेडिकल एजुकेशन अफसर विश्वास सारंग ने चौहान के फैसले का स्वागत किया. उनके मुताबिक मध्य प्रदेश हिंदी में MBBD कोर्स शुरू करने वाला पहला राज्य होगा.

विज्ञापन
undefined

मध्य प्रदेश में विधासभा चुनाव से पहले सरकारी डॉक्टरों को रक्षाबंधन के गिफ्ट के तौर पर 7th Pay Commission का गिफ्ट मिला है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों को 7th Pay Commission के तहत फायदा मिलेगा. उनके वेतनमान को 1 जनवरी 2016 से लागू 7th Pay matrix के तहत किया जाएगा.

विज्ञापन
undefined

सरकारी डॉक्टरों को टाइम पर प्रमोशन

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह भी ऐलान किया कि सरकारी डॉक्टरों को प्रमोशन का भी इंतजार नहीं करना होगा. उन्हें समय पर सैलरी बढ़ने के साथ प्रमोशन भी मिलता रहेगा.

undefined

2000 बिस्तरों के अस्पताल का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने यह ऐलान 2000 बिस्तरों के अस्पताल के उद्घाटन के समय किया. उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को बनाने में 482 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.

undefined

भोपाल में गांधी मेमोरियल कॉलेज में बढ़ेगी सुविधा

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने इसके साथ ही भोपाल में गांधी मेमोरियल कॉलेज में 245 करोड़ रुपये से मेडिकल फैसिलिटी की आधारशिला भी रखी.

undefined

नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस भी मिलेगा

चौहान ने यह भी कहा कि सरकारी डॉक्टरों को मिलने वाला Non Practising Allowance (NPA) को लेकर गड़बड़ी ठीक की जाएगी. साथ ही मेडिकल स्टुडेंट्स की अनिवार्य सर्विस बांड अलाउंस पर भी फैसला किया जाएगा.

undefined

नर्सिंग होम के लिए भी नए नियम

मुख्यमंत्री ने नर्सिंग होम की शिफ्टिंग के लिए आसान और सहज नियम लाने की बात भी कही. मध्य प्रदेश मेडिकल एजुकेशन अफसर विश्वास सारंग ने चौहान के फैसले का स्वागत किया. उनके मुताबिक मध्य प्रदेश हिंदी में MBBD कोर्स शुरू करने वाला पहला राज्य होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola