7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सितंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन, मोदी सरकार ने दी मंजूरी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Jun 2021 2:19 PM
7th Pay Commission Latest Update नयी दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. केंद्रीय कर्मचारियों के डीए (Dearness Allowance, DA) में बढ़ोतरी की गयी है और करोड़ों कर्मचारियों को सितंबर से बढ़ा हुआ वेतन मिलने लगेगा. सीएनएन-न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक कर्मचारियों के संगठन ने दावा किया है कि जनवरी और जुलाई 2020 साथ ही जनवरी 2021 के महंगाई भत्ते की किश्त 2021 के जुलाई की किश्त के साथ जोड़कर सितंबर में कर्मचारियों को दिया जायेगा.

नेशनल काउंसिल (Staff side) ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है कि केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance, DA) पर लगी रोक हटाने के लिए तैयार हो गयी है. पेंशनधारियों के महंगाई राहत (Dearness relief) पर भी लगी रोक को हटाया गया है. सीएनएन-न्यूज 18 के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को 28 फीसदी का DA मिलेगा.
बताया गया कि पहले 17 फीसदी डीए मिलता था, लेकिन पिछले साल जनवरी 2020 में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इसके बाद डीए को जून 2020 में फिर 3 फीसदी बढ़ाया गया. इसेक बाद जनवरी 2021 में भी डीए में 4 फीसदी का इजाफा हुआ. कुल मिलाकर अब डीए 28 फीसदी पर पहुंच गया है. इससे एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर को फायदा होगा.
डीए बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जायेगी और डीआर बढ़ने से पेंशन पा रहे लोगों की पेंशन मे इजाफा होगा. केंद्रीय कर्मचारी संगठन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने बताया कि पिछले 26 एवं 27 जून को नेशनल काउसिंल/जेसीएम की बैठक में केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव भी मौजूद थे. उस बैठक में कुल 28 मुद्दों पर चर्चा हुई. वहीं निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों और पेंशनर को पिछले 18 महीनों का उनका डीए और डीआर के तीनों किश्तों का भुगतान किया जायेगा.
जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को 31 फीसदी तक डीए मिलेगा. इसके अनुसार जुलाई 2020 में डीए 24 प्रतिशत था, दिसंबर 2020 की बढ़ोतरी के बाद डीए 28 फीसदी पर पहुंच गया और इस साल के जुलाई का बढ़ा हुआ डीए मिला दिया जाए तो यह 31 फीसदी पर पहुंच गया है. कर्मचारियों को इसी हिसाब से भुगतान होगा.
Posted By: Amlesh Nandan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए