ePaper

7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों का बहुत जल्द बढ़ने वाला है DA, बढ़ जाएगी सैलरी, TA और PF

Updated at : 28 Feb 2021 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों का बहुत जल्द बढ़ने वाला है DA, बढ़ जाएगी सैलरी, TA और PF

7th Pay Commission, Big update on Dearness Allowance , Dearness Relief, salary hike, TA increase, PF contribution, da kab se milega कोरोना काल में Dearness Allowance (DA) नहीं बढ़ने से निराश 52 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों के लिए एक दोहरे बोनस की घोषणा करने की योजना बना रही है.

विज्ञापन
  • होली से पहले बढ़ सकता है सरकारी कर्मचारियों का डीए

  • डीए में बढ़ोतरी के साथ बढ़ जाएगी सैलरी

  • पेंशनभोगियों को मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत

कोरोना काल में Dearness Allowance (DA) नहीं बढ़ने से निराश 52 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों के लिए एक दोहरे बोनस की घोषणा करने की योजना बना रही है. दरअसल केंद्र सरकार होली से पहले कर्मचारियों की महंगाई भत्ता (DA) बढ़ा सकती है.

रिपोर्टों के अनुसार केंद्र की ओर से एच -1 2021 अवधि के लिए 4 प्रतिशत डीए की घोषणा करने की संभावना है. इसके अलावा केंद्र सरकार डीए और महंगाई राहत (Dearness Relief) को भी बहाल कर सकती है. हालांकि केंद्र की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

अगर सरकार की ओर से डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है , तो इसका असर 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और 62 लाख पेंशनभोगियों के पेंशन पर असर पड़ेगा. माना जा रहा है कि अगर मोदी सरकार डीएम में बढ़ोतरी का फैसला लेती है, तो कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी खासी वृद्धि हो जाएगी.

ऐसे कर्मचारियों की सैलरी में होगी वृद्धि

अगर केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस होली Dearness Allowance (DA) और Dearness Relief (DR) को बहाल करने की घोषणा करती है, तो इसका मतलब जुलाई से दिसंबर 2020 के लिए 4 प्रतिशत DA बढ़ोतरी और जनवरी से जून 2021 के लिए 4 प्रतिशत DA बढ़ोतरी मासिक वेतन में जोड़ा जाएगा. इस तरह से 8 फीसदी बढ़ोतरी हो जाएगी. डीए में बढ़ोतरी का लाभ डीआर में और पेंशनभोगियों को मिलेगा.

Also Read: EPFO ने शुरू की नयी सुविधा, कर्मचारियों को मिलेगा यह बड़ा लाभ

ध्यान देने की बात है कि डीए यात्रा भत्ता (टीए) और मासिक पीएफ योगदान से जुड़ा हुआ है. डीए में बढ़ोतरी होते ही स्वत: मासिक वेतन में टीए में वृद्धि और कर्मचारियों के मासिक पीएफ योगदान में वृद्धि हो जाएगी.

पेंशनभोगियों को मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत

पेंशनभोगियों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है. सरकार ने हाल ही में बजट के दौरान बड़ी घोषणा की. जिसमें बताया गया कि सरकारी कर्मचारियों की मौत पर के परिवार वालों को पेंशन के रूप में अब 1.25 लाख रुपये मिलेंगे. अब तक यह सीमा अधिकतम 45 हजार रुपये थी.

Posted By – Arbind kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola