आइपीआर मुद्दों की समीक्षा कर रही मोदी सरकार : यूएसटीआर

Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका व्यापार प्रतिनिधियों (यूएसटीआर) ने कहा है कि मोदी सरकार बौद्धिक संपदा अधिकारों (आइपीआर) से जुडे अहम मुद्दों की समीक्षा कर रही है और उम्मीद है कि भारत आइपीआर को लेकर अमेरिका की चिंताओं को दूर करने में समर्थ होगा. आइपीआर पर 301 रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सरकार ने ‘ऐसे […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका व्यापार प्रतिनिधियों (यूएसटीआर) ने कहा है कि मोदी सरकार बौद्धिक संपदा अधिकारों (आइपीआर) से जुडे अहम मुद्दों की समीक्षा कर रही है और उम्मीद है कि भारत आइपीआर को लेकर अमेरिका की चिंताओं को दूर करने में समर्थ होगा. आइपीआर पर 301 रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सरकार ने ‘ऐसे कदम उठाए’ है जिनसे संकेत मिलता है कि मोदी प्रशासन प्रमुख आइपीआर मुद्दों की समीक्षा करने में लगा है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत दोनों देशों के हित वाले आइपीआर मुद्दों पर अमेरिका के साथ निरंतर लगा हुआ है और उसने बौद्धिक संपदा पर उच्च स्तरीय कार्य समूह का गठन किया है. ‘हमारी द्विपक्षीय वार्ता में अमेरिका एक ऐसा माहौल बनाने के लिए भारत के साथ काम कर रहा है जहां भारत निवेश बढाने एवं नवप्रवर्तन को प्रोत्साहित करने के महत्वपूर्ण घरेलू नीतिगत लक्ष्यों को हासिल कर सके न कि आइपीआर को संरक्षण एवं प्रवर्तन के जरिए ऐसा करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola