मारुति सुजुकी के विपणन एवं बिक्री प्रमुख मयंक पारीक ने दिया इस्तीफा

Published at :17 Sep 2014 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
मारुति सुजुकी के विपणन एवं बिक्री प्रमुख मयंक पारीक ने दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली : मारुति सुजुकी इंडिया के विपणन एवं बिक्री प्रमुख मयंक पारीख ने देश की कार बनाने वाली कंपनी में 20 साल काम करने के बाद यहां से इस्तीफा दिया है. हालांकि मनोनीत मुख्य परिचालन अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पारीक से टिप्पणी नहीं ली जा सकी हालांकि इस घटनाक्रम से जुडे लोगों का मानना […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मारुति सुजुकी इंडिया के विपणन एवं बिक्री प्रमुख मयंक पारीख ने देश की कार बनाने वाली कंपनी में 20 साल काम करने के बाद यहां से इस्तीफा दिया है. हालांकि मनोनीत मुख्य परिचालन अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पारीक से टिप्पणी नहीं ली जा सकी हालांकि इस घटनाक्रम से जुडे लोगों का मानना है कि उन्होंने बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए इस्तीफा दे दिया है.

कंपनी के प्रवक्ता ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. अनुमान है कि वह वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स से जुड सकते हैं जो सवारी कार खंड में अपनी स्थिति बेहतर करने का प्रयास कर रही है. कंपनी के चेयरमैन आर सी भार्गव के अलावा पारीक कंपनी का दूसरा प्रमुख भारतीय चेहरा हैं. कंपनी में जापान की सुजुकी मोटर्स कार्पोरेशन की बहुलांश हिस्सेदारी है.

पारीक ने ऐसे समय पर इस्तीफा दिया है जब मारति अगले महीने अपनी महंगी सीडान सियाज पेश करने वाली है. कंपनी बडी कार के खंड में अपनी मौजूदगी बढाने के लिए संघर्ष रही है. पारीक ने कंपनी के ग्रामीण इलाकों में बिक्री का अभियान सफलतापूर्वक जारी रखा जिसकी शुरुआत पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर ने की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola