WIPRO के सीईओ अबिदअली जेड नीमचवाला ने दिया इस्तीफा, बताया ये कारण

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो (WIPRO ) ने शुक्रवार को बताया कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक अबिदअली जेड नीमचवाला ने इस्तीफा देने का फैसला किया है. कंपनी ने बताया कि 52 वर्षीय नीमचवाला तब तक इस पद पर बने रहेंगे जब तक उनकी जगह पर कोई […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो (WIPRO ) ने शुक्रवार को बताया कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक अबिदअली जेड नीमचवाला ने इस्तीफा देने का फैसला किया है. कंपनी ने बताया कि 52 वर्षीय नीमचवाला तब तक इस पद पर बने रहेंगे जब तक उनकी जगह पर कोई नई नियुक्ति नहीं हो जाती है.
विज्ञापन

— ANI (@ANI) January 31, 2020

ऐसा करने का मकसद यह है कि कंपनी का कामकाज प्रभावित न हो. उसने बताया कि नीमचवाला ने अपनी पारिवारिक प्रतिबद्धताओं की वजह से पद से हटने का निर्णय लिया है. कंपनी ने नीमचलवाला के नेतृत्व और योगदान के लिए शुक्रिया अदा किया है. वहीं नीमचवाला ने कहा कि उनके लिए विप्रो में सेवा देना सम्मान की बात रही है. उन्होंने अजीम प्रेमजी को इसके लिए धन्यवाद दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola