अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का असर: लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : अमेरिका के हमले में ईरान के शीर्ष जनरल के मारे जाने के बाद पेट्रोल, डीजल की कीमतों में रविवार को लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई. इस घटनाक्रम के बाद तेल संपन्न पश्चिम एशिया में संघर्ष की आशंका छिड़ गयी है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अमेरिका के हमले में ईरान के शीर्ष जनरल के मारे जाने के बाद पेट्रोल, डीजल की कीमतों में रविवार को लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई. इस घटनाक्रम के बाद तेल संपन्न पश्चिम एशिया में संघर्ष की आशंका छिड़ गयी है.

विज्ञापन

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रविवार को पेट्रोल का खुदरा दाम नौ पैसे और डीजल का 11 पैसे बढ़ गया. दिल्ली में अब पेट्रोल 75.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

यह इसका एक साल से अधिक का उच्चस्तर है. वहीं डीजल की कीमत अब 68.51 रुपये प्रति लीटर हो गयी है.

अमेरिकी हमले में कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में मिला जुला रुख है. वहीं कच्चे तेल के दाम इसके बाद तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ चुके हैं और सप्ताहांत के अवकाश के बाद कच्चे तेल के बाजार सोमवार को फिर खुलेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola