RBI ने नेत्रहीनों के लिए पेश किया मोबाइल एेप MANI, करेगा करेंसी नोट की पहचान

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : दृष्टिबाधित की मदद के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक मोबाइल एेप ‘मनी’ पेश किया है. इस एेप के जरिये दृष्टिबाधित व्यक्ति करेंसी नोटों की पहचान कर सकेंगे. केंद्रीय बैंक ने बुधवार को बयान में कहा कि दृष्टबाधित इस एेप के जरिये यह पता लगा सकेंगे कि नोट कितने मूल्य का है. एक […]

विज्ञापन

मुंबई : दृष्टिबाधित की मदद के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक मोबाइल एेप ‘मनी’ पेश किया है. इस एेप के जरिये दृष्टिबाधित व्यक्ति करेंसी नोटों की पहचान कर सकेंगे. केंद्रीय बैंक ने बुधवार को बयान में कहा कि दृष्टबाधित इस एेप के जरिये यह पता लगा सकेंगे कि नोट कितने मूल्य का है.

विज्ञापन

एक और खास बात यह है कि एक बार इसे स्थापित (इंस्टॉल) करने के बाद यह एेप आॅफलाइन भी काम करेगा. प्रयोगकर्ता इस एेप को डाउनलोड करेंगे. उसके बाद कैमरे के जरिये नोट को स्कैन किया जा सकेगा.

स्कैन के बाद एेप बोलकर बताएगा कि नोट कितने का है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों में नोट का मूल्य बताया जाएगा. यह एेप एंड्रायड और आईओएस आपरेटिंग सिस्टम्स दोनों पर उपलब्ध है.

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने बुधवार को इस एेप को पेश किया. इस मौके पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस एेप के जरिये यह पता नहीं लगेगा कि नोट असली है या नकली.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola