ePaper

सोमवार को 10-10 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूति की खरीद-बिक्री करेगा RBI

Updated at : 26 Dec 2019 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
सोमवार को 10-10 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूति की खरीद-बिक्री करेगा RBI

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक ने पूंजी उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा के बाद गुरुवार को विशेष खुले बाजार परिचालन (ओएमओ) के जरिये 10,000-10,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद एवं बिक्री की घोषणा की. यह प्रक्रिया 30 दिसंबर को होगी. इसी सप्ताह के शुरुआत में आरबीआई ने ओएमओ के जरिये 10,000 करोड़ रुपये […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक ने पूंजी उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा के बाद गुरुवार को विशेष खुले बाजार परिचालन (ओएमओ) के जरिये 10,000-10,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद एवं बिक्री की घोषणा की. यह प्रक्रिया 30 दिसंबर को होगी. इसी सप्ताह के शुरुआत में आरबीआई ने ओएमओ के जरिये 10,000 करोड़ रुपये की दीर्घकालिक सरकारी प्रतिभूतियों को खरीदा, जबकि 6,825 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियों की बिक्री की. यह पहला मौका था, जब केंद्रीय बैंक ने खुले बाजार में प्रतिभूतियों की खरीद और बिक्री की कार्रवाई साथ साथ की.

केंद्रीय बैंक ने कहा कि मौजूदा पूंजी स्थिति और बाजार स्थिति की समीक्षा और वित्तीय परिस्थितियों के आकलन के बाद रिजर्व बैंक ने 30 दिसंबर, 2019 को ओएमओ के तहत एक बार फिर 10,000-10,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूति खरीदने और बेचने का फैसला किया है. आरबीआई ने कहा कि उसके पास किसी भी बोली या पेशकश को पूर्णत: या आंशिक रूप से स्वीकार या खारिज करने का अधिकार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola