भारत में 1000 लोगों को नौकरी देगी सीएसएस कॉरपोरेशन

नयी दिल्ली : अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी सीएसएस कॉरपोरेशन भारत में अपने कारोबार का विस्तार कर रही है और उसकी अगले साल तक करीब 1,000 लोगों को नौकरी देने की योजना है. विश्लेषण, स्वचालन और क्लाउड कंसल्टिंग सेवाएं देने वाली कंपनी में फिलहाल करीब 4,500 लोग कार्यरत हैं. कंपनी के नोएडा, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में […]
नयी दिल्ली : अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी सीएसएस कॉरपोरेशन भारत में अपने कारोबार का विस्तार कर रही है और उसकी अगले साल तक करीब 1,000 लोगों को नौकरी देने की योजना है. विश्लेषण, स्वचालन और क्लाउड कंसल्टिंग सेवाएं देने वाली कंपनी में फिलहाल करीब 4,500 लोग कार्यरत हैं.
कंपनी के नोएडा, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में कार्यालय हैं. सीएसएस कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनीष टंडन ने कहा, ‘हमारी वृद्धि काफी अच्छी है और पिछले साल के मुकाबले हमने 25 प्रतिशत वृद्धि हासिल की है. हम यहां अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं और अगले एक साल में करीब 1,000 नये लोगों को रखेंगे.’
कंपनी के नोएडा कार्यालय में करीब 100 लोग काम कर रहे हैं जिसे दोगुना किये जाने की संभावना है. इसके अलावा हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे जगहों पर भी नयी नियुक्तियां की जायेंगी. वैश्विक स्तर पर कंपनी के 7,000 कर्मचारी हैं. टंडन ने कहा, ‘…विभिन्न क्षेत्रों में स्वचालन और विश्लेषण समाधान की काफी मांग है. ऐसे में हम वृद्धि की गति जारी रहने की उम्मीद कर रहे हैं…’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




