अब हर महीने 1.1 लाख करोड़ रुपये वसूली जायेगी GST, वित्त मंत्रालय ने तय किया लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कर संग्रह का लक्ष्य पूरा नहीं होने के आसार के बीच वित्त मंत्रालय टैक्स वसूली मशीनरी को और अधिक सक्रिय कर रहा है. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रालय ने 2019-20 के बचे चार महीनों में हर महीने 1.1 लाख करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह करने का लक्ष्य रखा है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कर संग्रह का लक्ष्य पूरा नहीं होने के आसार के बीच वित्त मंत्रालय टैक्स वसूली मशीनरी को और अधिक सक्रिय कर रहा है. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रालय ने 2019-20 के बचे चार महीनों में हर महीने 1.1 लाख करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह करने का लक्ष्य रखा है.

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शीर्ष कर अधिकारियों के साथ चर्चा की और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर संग्रह के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कदम उठाने को कहा है. सूत्रों के अनुसार, वसूली बढ़ाने के प्रयास करने के निर्देशों के साथ-साथ अधिकारियों को यह ध्यान रखने को कहा गया है कि वसूली अभियान के दौरान किसी करदाताओं को अनावश्यक दिक्कत या परेशानी न हो.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola